दिल्ली में शुक्रवार से गर्मी का सितम और बढ़ जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन बाद से लू चलना शुरु हो जाएगी। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और इसके बाद नमी वाली पुरवाई हवाएं गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं चलना शुरु हो जाएंगी। रविवार से दिल्ली में हीटवेव की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन चक्रवात असानी के प्रभाव में राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पूर्वी हवाओं ने शहर को इससे बचा लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार से लू चलने की संभावना है।

चक्रवात से बदला मौसम
एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, "चक्रवात आसनी के प्रभाव में क्षेत्र में चल रही पूर्वी हवाएं पारा को नियंत्रण में रख रही हैं। हालांकि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में तेज वृद्धि नहीं होगी, आर्द्रता के स्तर में वृद्धि से असुविधा हो सकती है।" उन्होंने कहा, "पूर्वी हवाएं अगर न चल रही होतीं तो, तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया होता।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari