हिंदुस्‍तान की जमीन प्रेम कहानियों की जमीन रही है। यहां हर दौर में कोई ना कोई प्रेम कहानी प्रसिद्ध हुई हो फिर वो अनारकली हो लैला मंजनू हो या सोहनी महिवाल। और इन सब कहानियों पर बॉलीवुड फिल्‍में बनाता रहा हैजिन्‍हें कामयाबी भी मिली है। एक बार फिर पंजाब की धरती से उपजी प्रेम कहानी मिर्जिया लेकर आ रहे हैं निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा। फिल्‍म से हर्षवर्धन कपूर और सयामी खेर अपना बॉलीवुड डेब्‍यु करने जा रहे हैं। आइये जाने कौन सी थीं मिर्जा साहिबा की लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म से पहले रिलीज हो चुकी बॉलीवुड की नौ हिट एतिहासिक लव स्‍टोरीज।

अनारकली (1953)
नंदलाल जसवंतलाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रदीप कुमार और बीना रॉय ने मुख्य भूमिकायें निभाई थीं। फिल्म की कहानी मुगल बादशाह जहांगीर के बड़े बेटे शहजादे सलीम और एक कनीज अनारकली के प्यार पर बेस्ड थी।

शीरी फरहाद (1956)
पहाड़ का सीना चीर कर अपनी महबूबा के लिए पानी लाने वाले इस दीवाने आशिक की कहानी से से इंस्पायर थी डायरेक्टर अस्पी ईरानी की फिल्म शरीर फरहाद। इस फिल्म में ट्रेजिक लव स्टोरी में मधुबाला और प्रदीप कुमार ने मुख्य भूमिकायें निभाई थीं।

मिर्जा साहिबा (1957)
मिर्जिया से पहले पंजाब की इस दुखांत प्रेम कहानी पर पहले भी तीन फिल्में बन चुकी हैं जिसमें से 1957 में शम्मी कपूर और श्यामा के लीड रोल वाली मिर्जा साहिबा काफी कामयाब रही थी। फिल्म के नायक और नायिका दो दुश्मन कम्युनिटी के हैं और इसीलिए उनका मिलन नहीं हो पाता और दोनों ही दुनिया छोड़ देते हैं।

ताजमहल (1963)
मुगल बादशाह शाहजहां और उसकी प्रेमिका और पत्नी मुमताज महल की प्रेमकहानी है ताजमहल। डायरेक्टर एम सादिक ने प्रदीप कुमार और बीना रॉय को लेकर ये फिल्म बनायी थी। इस फिल्म की कहानी शाहजहां और मुमताज के प्यार और मुमताज की याद में ताजमहल बनवाने की दास्तान है।

हीर रांझा (1970)
हीर रांझा की प्रेम कहानी एक पंजाबी लोक कथा है। मदन मोहन के संगीत, कैफी आजमी के जादुई संवादों और चेतन आनंद के निर्देशन में बनी इस सुपर हिट फिल्म में राजकुमार, प्रिया राजवंश और प्राण मुख्य भूमिकाओं में थे। ये फिल्म दो प्रेमियों के जुनूनी प्यार और उनकी जुदाई की दुखांत कहानी है।

रेश्मा शेरा (1971)
राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी संप्रादयिक जुनून की शिकार ये दुखांत प्रेम कहानी सुनील दत्त का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। इस फिल्म में दत्तने शेरा और वहीदा रहमान ने रेशमा का लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आये थे।

लैला मजनू (1976)
बचपन से ही एक दूसरे के प्रेम में पागल दो प्रेमियों कैस और लैला की कहानी पर बनी इस सुपर डुपर हिट फिल्म में ऋषि कपूर और रंजीता लीड रोल में थे। इस फिल्म का अंत दोनों प्रेमियों की मौत पर होता है। फिल्म डायरेक्शन एचएस रवेल ने किया था।

सोहनी महिवाल (1984)
ये फिल्म एक कुम्हार की बेटी सोहनी और चरवाहे महिवाल की प्रेम कहानी पर आधारित एक हिट फिल्म थी। पंजाबी लोक कथा से इंस्पायर इस फिल्म में सनी देयोल और पूनम ढिल्लों ने लीड रोल प्ले किए थे।

बाजीरॉव मस्तानी (2015)
इस कड़ी में आखिरी फिल्म थी बीते साल की सुपर हिट फिल्म बाजीरॉव मस्तानी। फिल्म की कहानी चौथे मराठा छत्रपति साहुजी के पेशवा बॉजीरॉव और एक हिंदू राजा की पर्शियन मुस्लिम पत्नी की बेटी मस्तानी की ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर बेस्ड थी। बाजीरॉव बने रणवीर सिंह की प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में थीं दीपिका पादुकोण, जबकि फिल्म का निर्देशन किया था संजय लीला भंसाली ने। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth