‘प्‍यार अंधा होता है’ यह बात सिर्फ बॉलीवुड फिल्‍मों पर ही नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया पर भी पूरी तरह लागू होती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि क्रिकेट जगत के कई बड़े स्‍टार प्‍लेयर्स ने साबित कर दिया है कि उन्‍होंने जाति धर्म और छोटे बड़े के सभी फासलों को मिटाकर प्‍यार और फिर शादी की है। धोनी से लेकर इरफान पठान तक इन स्‍टार प्‍लेयर्स में से कोई अपनी पत्‍नी से 10 साल बड़ा तो कोई 10 साल छोटा है। आइए जानें इन 5 फेमस क्रिकेटर्स और उनके लाइफ पार्टनर के बारे में कुछ खास बातें।

शिखर धवन
हैदराबाद सनराइजर्स और इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी रियल लाइफ में भी खुद से 10 साल बड़ी लड़की को सलामी दी है। 5 दिसंबर 1985 को जन्मे शिखर ने अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से 2015 में शादी की। शादी के फैसले तक पहुंचने से पहले करीब एक साल तक इन दोनों की मोहब्बत के चर्चे क्रिकेट वर्ल्ड में छाए रहे।

महेंद्र सिंह धोनी
इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को उन बुलंदियों तक पहुंचाया, जहां तक वो पहले कभी नहीं पहुंचा। झारखंड की राजधानी रांची में 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी ने साल 2011 में इंडियन टीम को वर्ल्ड कप जिताकर सालों पुरानी आस पूरी कर दी थी। इस जीत के बाद धोनी ने खुद से 7 साल छोटी पहाड़ी ब्यूटी साक्षी रावत से शादी की। धोनी और साक्षी बचपन के दोस्त रहे थे। उनकी दोस्ती पहले प्यार और फिर शादी में बदल गई। धोनी और साक्षी के बड़े ऐज गैप का उनके प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज उनके एक बेटी है जीवा, जो अपनी क्यूटनेस को लेकर धोनी से भी ज्यादा चर्चा में रहती है।

IPL चियरलीडर्स के जलवों से नजर नहीं हटा पाएंगे आप, ये तस्वीरें हैं सबूत

वसीम अकरम
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कैप्टन, फेमस फास्ट बॉलर और क्रिकेट कमेंटेटर वसीम अकरम ने अपनी पहली पत्नी हुमा के गुजरने के बाद एक ऑस्ट्रेलियन गर्ल शेनियेरा थॉम्पसन के साथ लाहौर में दूसरी शादी की। उनकी यह दूसरी बीवी उम्र में से उनसे करीब 17 साल छोटी है।

एक क्रिकेटर जो स्टंप उखाड़कर कोहली को मारना चाहता था

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra