बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण की ऐतिहासिक फिल्‍म पद्मावती का फर्स्‍ट पोस्‍टर जारी हुआ है। इसमें दीपिका का महारानी लुक नजर आया है। वो भगवान शंकर के मंदिर में खड़ी हैं। हम आप को दीपिका पादुकोण के उन पांच अवतारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्‍होंने पर्दे पर जिए।

 

 

बाजीराव मस्तानी

फिल्म बाजीराव में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी बाई का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका एक योद्धा के तौर पर नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने तलवार और तीरंदाजी से दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।

xxx रिर्टन ऑफ जेंडर केज 

हॉलीवुड फिल्म xxx रिर्टन ऑफ जेंडर केज में दीपिका ने एक xxx एजेंट की भूमिका निभाई है जो पहले सरकार के लिए काम करती है और फिर बागी हो जाती है। फिल्म में दीपिका ने कई खतरनाक एक्शन सीन दिए हैं। 

लफंगे परिंदे

फिल्म लफंगे परिंदे में दीपिका पादुकोण ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया है जिसे डांस करने का बहुत शौक होता है। एक हादसे में अपनी आंखे खो देने के बाद भी वो अपने डांस का जुनून नहीं छोड़ पाती है।


यह भी पढ़ें: एक चिट्ठी जो बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण ने दीपिका पादुकोण और उनकी बहन को लिखी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra