Dadasaheb Phalke Awards 2024: दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड मंगलवार शाम को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में ऑर्गेनाइज किया गया। जहां पर शाहरुख खान शाहिद कपूर नयनतारा समेत कई फिल्मी सितारों ने ग्लैमरस अंदाज में अपना जलवा बिखेरा...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024: भारत के सबसे प्रेस्टीजियस अवार्ड में से एक दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड मंगलवार शाम को ऑर्गेनाइज किया गया। ये अवार्ड फंक्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुआ। जहां पर शाहरुख खान, शाहिद कपूर, नयनतारा, करीना कपूर खान, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी समेत कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। बात करें अवाॅर्ड की तो इस साल शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर और नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। ये अवार्ड उन्हें उनकी फिल्म 'जवान' के लिए मिला है।

इसके अलावा नयनतारा के लुक ने भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ चोकर पहना हुआ था वहीं उन्होंने अपने बालों को एक स्लीक बन में स्टाइल किया हुआ था।

बात करें एक्टर शाहिद कपूर की तो वो भी आल ब्लैक लुक में नजर आए। इवेंट के दौरान सबकी नजरें शाहिद के लुक पर टिक रह गई।

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस इवेंट के लिए एक डीप नेक अनारकली सूट पहना। करीना ने अपने लुक को चोकर नेकलेस और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया।

Posted By: Anjali Yadav