गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में तो इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती हैं। यही रीजन है कि बॉलीवुड फिल्मों और गानो में भी इसे खास जगह दी गई है। तभी तो कई फेमस स्टार्स अपने गानों में धूम धड़ाके के साथ गणपति उत्सव मनाया है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बात अगर रियल लाइफ की हो या बाॅलीवुड फिल्मों कि सभी जगह प्रथम देव गणपति पूजा को काफी इम्पोर्टेंस दी जाती है। गणपति महोत्सव को लेकर देशभर में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में तो यह त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में तो कई मौकों पर गणेश चतुर्थी मनाई गई है, जहां सलमान खान और शाहरुख खान भी अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। वहीं सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक गणेश उत्सव पर डांस कर चुके हैं। बॉलीवुड फिल्मों में इस त्यौहार को लेकर तमाम गाने भी बनाए गए हैं। आप भी इन बॉलीवुड गानों के जरिए बप्पा के इस त्यौहार को और खास बना सकते है।

सुनो गणपति बप्पा मोरया: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' का गाना 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' भी काफी फेमस है। इसमें वरुण धवन अपने दिल की बात भगवान गणपति से करते नजर आ रहे हैं।

मौरया रे: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' का पॉपुलर सॉन्ग 'मौरया रे ' भी काफी पसंद किया गया। किंग खान ने इस गाने पर खूब धूम मचाई है। आज भी गणेश चतुर्थी में यह गाना सुनने को मिलता है।

श्री गणेशा देवा: बाॅलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की मूवी 'अग्निपथ' में गणेश चतुर्थी के त्योहार पर श्री गणेशा देवा गाने में ऋतिक भगवान की भक्ति में जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। यह गाना आज भी काफी पाॅपुलर है।

तेरा ही जलवा: सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' का सान्ग 'तेरा ही जलवा' खूब पसंद किया जाता है। इस गाने में सलमान के साथ अनिल कपूर, गोविंदा और प्रभुदेवा की भी खास अपीयरेंस थी। इसमें सलमान ने जमकर डांस किया है।

गणपति अपने गांव चले: अमिताभ बच्चन की मूवी अग्निपथ का सॉन्ग गणपति अपने गांव चले 90 के दशक में काफी सुपरहिट रहा था। मूवी में अमिताभ एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे।

विघ्नहर्ता: सलमान खान की फिल्म अंतिम में वरुण धवन के साथ उनका एक गाना विघ्नहर्ता था जिसमें दोनों बप्पा की आराधना करते नजर आए थे। वैसे आपको बता दें कि यह दोनो ही बाॅलीवुड स्टार्स पर्सनल लाइफ में भी गणपति बप्पा का उत्सव जमकर सेलिब्रेट करते हैं।

Posted By: Inextlive Desk