-महिला थाना पुलिस ने पीडि़त छात्रा का कराया मेडिकल

-पीडि़ता ने कहा कि ढाई साल से यौन शोषण कर रहा था

-कई और लड़कियों से भी संबंधों का पता चला

KANPUR : रेपिस्ट दरोगा उदय प्रताप सिंह शादी का झांसा देकर ढाई साल से बीएससी की छात्रा से यौन शोषण कर रहा था। इसका खुलासा खुद पीडि़ता ने रविवार को हैलट में मीडिया के सामने किया। उसको पुलिस मेडिकल कराने के लिए लाई थी। उसने पुलिस को डायरी, फोटो एल्बम समेत कई अहम सबूत दिए हैं, जिससे रेपिस्ट दरोगा के उससे प्रेम संबंध की पुष्टि हो रही है। इधर, परिजनों के शहर आने पर पुलिस ने पीडि़ता को उनके सुपुर्द कर दिया है। एसओ का कहना है कि पीडि़ता को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए उसको सुरक्षा महैया कराई गई है।

छात्रा के रूम में रहती थी वर्दी

दरोगा उदय अक्सर रात को छात्रा के रूम में चले जाते थे। अगर वो छात्रा के रूम में नहीं जा पाते थे तो वो उसे थाने पर बुला लेते थे। सोर्सेज के मुताबिक छात्रा के रूम में भी उनकी वर्दी रहती थी। कई बार तो वो सुबह छात्रा के रूम से ही तैयार होकर थाने पहुंच जाते थे। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। छात्रा के पास कई ऐसे फोटो और वीडियो हैं, जिसमें वो छात्रा के साथ हैं। साथ ही छात्रा के पास दरोगा की दर्जनों कॉल रिकार्डिग भी हैं, जिसमें वो छात्रा से हर संबंध स्वीकर कर रहे हैं।

रायपुरवा में सिपाहियों ने पकड़ा था

दरोगा उदय को दो सिपाहियों ने बीएससी की छात्रा के साथ पकड़ा था। वो देर रात को रोड के किनार कार में छात्रा से बात कर रहे थे कि सिपाहियों ने शक होने पर उनको कार से उतारा तो वो भड़क गए थे। वो बिना परिचय दिए सिपाहियों को हड़काने लगे तो सिपाहियों का भी पारा चढ़ गया। वे उनको छात्रा समेत थाने ले जाने लगे तो उन्होंने बताया कि वो नवाबगंज एसओ हैं। इसी तरह उदय कई बार लड़कियों के साथ पकड़े जा चुके हैं।

दरोगा के कई लड़कियों से संबंध हैं

रेपिस्ट दरोगा उदय प्रताप के बीएससी की छात्रा से शारीरिक संबंध होने का तो खुलासा हो गया है। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि उसके कई और लड़कियों से शारीरिक संबंध हैं। एक सिपाही ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दरोगा उदय अय्याश प्रवृत्ति के हैं। उनके कई लड़कियों से संबंध हैं। वो रात को कार में लड़कियों को लेकर घूमते थे। वो होटल में भी लड़कियों को ले जाते थे।

Posted By: Inextlive