दुनिया में कई चीजें ऐसी होती हैं जो साधारण नजर नहीं आती। कोई असमान्‍य वस्‍तु हो या कुछ काम यह हमारे आस-पास ही होते हैं लेकिन उन्‍हें ढूंढना कठिन होता है। ऐसे में सबसे काम का है गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड। जी हां आज ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बात करेंगे जिन्‍हें आपने सपने में कभी सोचा न होगा।

(1) Bertie जिसे कछुओं का उसैन बोल्ट कहा जाता है। उसने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 0.28 मी/से (0.6 mph) की चाल से चलकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
(2) 78 साल की डेवन आर्टिस्ट एन एटकिन ने अपने 4 एकड़ के गॉर्डेन में 2042 जीनोम बनाकर रखे हैं। जीनोम एक तरह का जादुई बौने की मूर्ति होती है। एन कहती है कि, यहां 3 साल से लेकर 93 साल तक की एज ग्रुप के जीनोम मिल जाएंगे।

(6) पीटर ग्लेजब्रूक के नाम सबसे बड़ी पत्तागोभी उगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इस पत्तागोभी का वजन 27.48 किग्रा है। यही नहीं इसके पत्तों की लंबाई 6 फुट तक है।
(7) दुनिया के सबसे बड़े प्लकर हैं विंसेंट पिकिंगटन। सन 1980 में विंसेंट ने 90 सेकेंड में एक मुर्गे का छील दिया था। यही नहीं उनके नाम 7 घंटे 32 मिनट में 100 मुर्गों को छीलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
(8) 101 साल की हेलिंग के नाम सबसे उम्रदराज एबसेलर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। एबसेलर वो होते हैं जो रस्सियों के सहारे उल्टा ऊंची बिल्िडंगों से उतरते हैं।

(12) भारत के बंगलुरु में रहने वाले 27 वर्षीय विजय कुमार सबसे ज्यादा दांतों वाले शख्स हैं। उनके मुंह में 37 दांत हैं।
Courtesy : dailymail.co.uk

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari