यह भी जानें

-200 से अधिक बसें जाती हैं डेली

-12 हजार से अधिक पैसेंजर्स डेली करते हैं अप एंड डाउन

-4 डिपो हैं बरेली रीजन में

-659 बसें है बरेली रीजन में टोटल

-दिल्ली में एंट्री टैक्स कम होने पर साधारण बसों के किराए में की गई कटौती

-पहले 323 रुपए था किराया, अब पैसेंजर्स को 313 रुपए देने होंगे

बरेली: बरेली से दिल्ली अप एंड डाउन करने वाले पैसेंजर्स के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें जनरल बसों में दिल्ली के किराए में 5 रुपए छूट दी गई है। यानि अब पैसेंजर्स को 5 रुपए कम खर्च करने होंगे। यह नई दरें आज से यानि मंडे से ही लागू हो जाएंगी। वहीं परिवहन विभाग ने सभी कंडक्टर को इंफार्मेशन दे दी है। जिससे वे पैसेंजर्स से पुरानी दरों के हिसाब से टिकट न बनाएं।

एंट्री का टैक्स कम होने से राहत

दो सौ से ज्यादा बसें डेली बरेली से दिल्ली अप एंड डाउन करती हैं। इसमें बरेली और रूहेलख्ाड की 125 बसें हैं। जबकि पीलीभीत और बदायूं की बसें अलग हैं। वहीं कुछ बसें दिल्ली बॉर्डर से होकर भी गुजरती हैं। इन सभी बसों में पैसेंजर्स से अब मंडे से 323 की जगह 318 रुपए किराया लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है दिल्ली जाने पर लगने वाला एंट्री टैक्स कम हो गया है। उसी हिसाब से किराए में 5 रुपए की छूट दी गई है।

साधारण बसों में होगा लागू

किराए की नई दरें भी मंडे सुबह से लागू हो जाएगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अफसरों ने जारी कर दिए गए है। एआरएम का कहना है कि दिल्ली नए किराए का लाभ सिर्फ दिल्ली जाने वाली साधारण बसों में ही मिलेगा। एसी बसो बरेली से सिर्फ कौशाम्बी तक ही जाती है उनके किराए में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

दिल्ली में एंट्री टैक्स कम होने से बरेली से दिल्ली को जाने वाली साधारण बस में पैसेंजर्स को 5 रुपए कम किराया देना होगा। नए किराए की दर को मंडे से लागू कर दिया जाएगा।

-चीनी प्रसाद, एआरएम बरेली डिपो

Posted By: Inextlive