क्रिकेटर्स और बॉलीवुड की हसीनाओं का रिश्‍ता अक्‍सर मीडिया की सुर्खियों में रहता है। इन दिनों बॉलीवुड क्‍वीन अनुष्‍का शर्मा और भारत के धुरंधर बल्‍लेबाज एवं टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली का रिश्‍ता मीडिया को आकर्षित करता है। ये दोनो पिछले तीन सालों से रिलेशन में है। अनुष्‍का इन दिनो वेस्‍टइंडीज मे है। जहां खूबसूरत कैरीबियन आईलैंड में इंडियन टीम अपनी छुट्टियां सेलीब्रेट कर रही है। जब शूट के लिए अनुष्‍का प्राग और जैच रिपब्लिक गईं तो विराट ने उनके साथ टाइम बिताने का कोई मौका नही छोड़ा। अब इन दोनों की केमिस्‍ट्री देख कर तो सच में यहीं बोलने का बन कि रब ने बना दी जोड़ी।


1- दीपिका पादुकोण महेन्द्र सिंह धोनीजब दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी उस दौर में सूत्रों की माने तो महेन्द्र सिंह धोनी का दीपिका पहली नजर में ही पसंद आ गईं थी। कुछ मैचों मे दीपिका इंडियन क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए भी पहुंची थीं। जिसके कुछ ही टाइम बाद दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से जुड़ने लगा। दीपिका इन दिनो रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। 3- गीता बसरा-हरभजन सिंह


बॉलीवुड डीवा गीता बसरा और फिरकी किंग हरभजन सिंह ने भी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। पर दोनो का रिश्ता एक अच्छे और कभी ना खत्म होने वाले सफर यानी शादी पर जा कर शुरु हुआ। हरभजन ने 2015 में गीता के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। अगस्त 2016 में लंदन के एक अस्पताल में गीता ने एक बेटी को जन्म दिया। 5- सारिका-कपिल देव

भारत को 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप दिलवाने वाले कप्तान कपिल देवा का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका से चला। कपिल की फैमिली दोनो के रिश्ते से बहुत खुश थे और उनका परिवार दोनो की शादी की तैयारियां कर रहा था। कपिल की एक और गर्लफ्रेंड भी थे जिनका नाम रोमी था। देव रोमी के लिए सेटेल हो गए। 7- जीनत अमान-इमरान खान70 के दशक की बॉलीवुड में सबसे हॉट एक्ट्रेस माने जाने वाली जीनत अमान का नाम इमरान खान के साथ जोड़ा गया था। दोनो के अफेयर की खबरों ने मीडिया में हंगामा मचा दिया था। जीनत का नाम संजय खान के साथ भी जोड़ा गया था। उस दौरान बेनजीर भुट्टो और इमरान खान के साथ डेट करने की भी खबरें मीडिया में आने लगी। जीनत की जिंदगी में कई लोग आए पर कोई उन्हें वो खुशी नही दे सका।9- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड सुपर हॉट अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के धुरंधर विराट कोहली ने अपने मोहब्बत के शुरुआती दिनो मे कहा था कि दोनो सिर्फ दोस्त हैं। जब दोनो एक साथ नजर आने लगे तो उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। नवंबर 2014 में जब इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मैच खेल रहा था तब अनुष्का विराट को चीयर करने के लिए वहां मौजूद थीं। अपना शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का को फ्लांइग किस भी दी। अनुष्का ने कहा था कि हां मैं विराट के साथ रिलेशन में हूं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra