-80 किलो नमकीन तो एक कुंतल सरसों के तेल को भी किया गया सीज

बरेली : अगर आप दिवाली के लिए बाजार में खोया खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बाजार में सड़ा हुआ मावा बेंचा जा रहा है। सैटरडे को एफएसडीए ने पुलिस के साथ मिलकर तहसील आंवला में बल्लिया जगह पर एक बुलेरो को पकड़ा। यह बदायूं की तरफ से आ रही थी। जांच में पता चला कि उसमें मावा लदा हुआ है। इस पर जब उसे अधिकारियों ने चेक किया था तो उससे बदबू आ रही थी। अधिकारियों ने पहले दो नमूने भरे। इसके बाद करीब दो कुंतल खोया को नष्ट कराया गया। खोया की कीमत करीब 44 हजार रुपये थी।

खराफ मावा कराया नष्ट

एफएसडीए की टीम ने जादोपुर से शकील मिष्ठान भंडार से खोया बर्फी का एक नमूना भरा। इतना ही नहीं यहां पर करीब 17 किलोग्राम बर्फी को खराब होने पर नष्ट कराया गया। इस बर्फी को बेंचा जा रहा था। इसके बाद यहीं के गुप्ता जी रेस्टोरेंट के यहां से छेना मिठाई का एक नमूना लिया गया। टीम इसके बाद मथुरापुर पहुंची। यहां पर स्थित चंद्रसेन किराना स्टोर से नमकीन का एक नमूना भरा गया। करीब 80 किलोग्राम नमकीन को टीम ने सीज किया। मथुरापुर में ही उमा शंकर स्पेलर मशीन के यहां से तेल का एक नमूना भरा गया। यहां पर ग्यारह हजार रुपये कीमत का करीब एक कुंतल तेल को सीज किया गया। टीम सभी संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

दिवाली पर मिलावट की आशंका को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। कई जगह पर नमूना भरा गया है। इसके साथ खाद्य पदार्थ भी सीज करने के साथ नष्ट भी कराए गए हैं।

धर्मराज मिश्रा, अभिहित अधिकारी

Posted By: Inextlive