चीन अपनी अद्भुत चीजों के लिए जाना जाता है। चीनी उस काम को करने में विश्‍वास करते है जो सबके लिए शायद नामुकिन होता है फिर चाहे वो समुद्री टापू पर हवाई पट्टी बनाना हो या फिर 24 घंटे के अंदर किसी पुल को तैयार करना हो। चीनी हर काम को अपने ही अंदाज में अजाम देते हैं। हम आप को आज कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सिर्फ चीन ही सोच और कर सकता है।

इंजीनियर ने किया था दावा नहीं डूब सकता है टाइटेनिक
जनाब चीन मशूहर टाइटेनिक जहाज की कॉपी बना रहा है। हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं यह सच है। चीन की सरकार ने अपने देश में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए टाइटेनिक की कापी बनाने का निश्चय किया है। आप ने हॉलीवुड फिल्म टाइटेनिक तो जरूर देखी होगी। अगर नही देखी तो अब देख लीजिएगा। इस जहाज को डिजाइन करने वाले इंजीनियर का दावा था कि उन्होंने जहाज को कुछ इस तरह डिजाइन किया कि वह किसी भी हालात में खुद को डूबने से बचा सकता है। शायद उनकी यही बात प्रकृति को बुरी लग गई और विशालकाय जहाज चंद घंटों में ही समुद्र की आगोश में समा गया। बताया जाता है जहाज एक बर्फ की पहाड़ी से टकरा गया था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra