- महिलाओं ने नगर निगम चीफ इंजीनियर का किया घेराव

-रिक्शा चालकों ने भी किया नगर निगम में प्रदर्शन

Meerut : जलभराव की समस्या को लेकर शेखपुरा की महिलाओं ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त के न मिलने पर निर्माण विभाग चीफ इंजीनियर कुलभूषण वाष्र्णेय का घेराव किया। समाधान करने के आश्वासन देने पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। वहीं रिक्शा चालकों ने भी नगर निगम में प्रदर्शन किया। मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पहले भी प्रदर्शन

शेखपुरा की महिलाओं ने 6 दिन पहले भी प्रदर्शन किया था। जिसमें नगर आयुक्त ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। 6 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को महिलाएं ने फिर से प्रदर्शन किया।

सालों ने नहीं बनी सड़क व नाली

महिलाओं का कहना था कि कई साल हो गए न तो सड़क बनी है और नहीं नाली का निर्माण हुआ है। कई बार नगर निगम को शिकायत लिखकर दे चुके हैं। डीएम को भी लिखकर दिया था। इस दौरान बीना, मनीषा, अर्चना, पुष्पा, हेमलता सहित दर्जनों महिला मौजूद रहीं।

रिक्शा को नंबर दे नगर निगम

ई रिक्शा संचालक सेवा समिति के अध्यक्ष अली मुर्तजा के नेतृत्व में नगर निगम में प्रदर्शन किया। रिक्शा चालकों का कहना था कि ई रिक्शा के तरह ही हाथ चलित रिक्शाओं का भी नगर निगम नंबर उपलब्ध कराए। इस दौरान सुधीर, विनोद, शहजाद, सलीम, याकूब, युनुस, रजा, साहिल परवेज आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive