केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को राजभवन में 'धरना' को लेकर ट्वीट किया है। विधानसभा सत्र न बुलाने के दबाव में राज्यपाल कलराज मिश्र पर आरोप लगाते हुए गहलोत ने कई कांग्रेस विधायकों के साथ शुक्रवार को जयपुर के राजभवन में धरना दिया था।


नई दिल्ली (पीटीआई)। राजस्थान में सियासी जंग जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को राजभवन में 'धरना' करने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को उन पर निशाना साधा है। इस दाैरान उन्होंने कहा कि एक ऐसा राज्य जहां मुख्यमंत्री खुद राज्यपाल को असुरक्षित महसूस कराते हैं। ऐसे में लोगों को उनसे सुरक्षा की उम्मीद करना बेकार है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि जहां राज्यपाल को स्वयं मुख्यमंत्री धमका कर असुरक्षित महसूस करवाए, वहां चोरी, डकैती, बलात्कार, हत्या और हिंसक झड़पों से त्रस्त राजस्थान वासियों को मुख्यमंत्री के आगे अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाना बेकार है।

गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर के राजभवन में धरना दिया
विधानसभा सत्र न बुलाने के दबाव में राज्यपाल कलराज मिश्र पर आरोप लगाते हुए गहलोत ने कई कांग्रेस विधायकों के साथ शुक्रवार को जयपुर के राजभवन में धरना दिया। उन्होंने राज्यपाल से एक आश्वासन के बाद अपने पांच घंटे के धरने को समाप्त कर दिया कि वह एक विधानसभा सत्र बुलाने पर संवैधानिक प्रावधानों द्वारा जाएंगे। कांग्रेस ने शेखावत पर राजस्थान में गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने आरोप से इनकार किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में एक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले में उनकी भागीदारी के आरोप को राजनीतिक साजिश बताते हुए उसे शुक्रवार को खारिज कर दिया।

Posted By: Shweta Mishra