रोहित भी था प्लान में शामिल, श्याम को शराब पिलाकर ले गया था मौके पर

>

BAREILLY:

सुभाषनगर के श्याम मर्डर की हत्या गोल्डी और शेरू के भाई अनिल ने की थी। जबकि हत्या की पूरी प्लानिंग गब्बर ने बनाई थी। प्लानिंग में रोहित भी शामिल था, जो शुरू से पुलिस से झूठ बोलता आया है। पुलिस के हाथ गोल्डी आया, तो उसने सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि शेरू के बड़े भाई गब्बर ने एक तीर से दो निशाना साधा। एक तो उसने भाई की हत्या का बदला लेना था और दूसरा इज्जतनगर स्थित अवैध स्टैंड पर कब्जा करना। श्याम का मर्डर शेरू के पर्सनल तमंचे से किया गया।

4 बार जेल जा चुका है गोल्डी

पुलिस पूछताछ में गोल्डी ने बताया कि उसका पूरा नाम गोल्डी सक्सेना है। वह 4 बार जेल जा चुका है। उसके माता-पिता नहीं हैं और न ही उसके पास कोई घर है। वह सुभाषनगर में किराए पर रहता था। वह शेरू के गैंग में कुछ दिनों पहले ही शामिल हुआ था। वह जुर्म की दुनिया में नाम कमाना चाहता है। बताया कि शेरू के भाई गब्बर ने उसे मर्डर के लिए तैयार किया था। गब्बर अपने भाई के मर्डर का बदला लेने के साथ-साथ इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास बने अवैध आटो स्टैंड पर कब्जा करना चाहता है।

अनिल ने भी मारी थी गोली

सुभाषनगर से निकलते ही गोल्डी व शेरू का भाई अनिल श्याम के पीछे लग गए थे। अनिल बाइक चला रहा था और गोल्डी पीछे बैठा हुआ था। प्लानिंग के तहत रोहित ने महेशपुरा फाटक के पास बाइक स्लो की तो गोल्डी ने श्याम के सीने में गोली दाग दी। फिर रोहित ने जान बचाकर भागने का नाटक किया। श्याम के जमीन पर गिरने के बाद अनिल ने भी श्याम गोली मारी और चेहरे पर बट से वार किया। जिससे श्याम की आंख फूट गई थी। बताते चलें कि रोहित ने श्याम को शराब भी पिलाई थी। इसके लिए उसने 6500 रुपए लिए थे। प्लान में यह भी था कि साजिश रचने के चलते गब्बर पर धारा 120 के तहत कार्रवाई होगी तो वह जल्द ही जेल जल्दी बाहर आ जाएगा। जबकि अनिल को भी जमानत पर छुड़ाने का प्लान में शामिल है।

श्याम ने भी थी शेरू को गोली

शेरू का मर्डर श्याम और विमल ने ही किया था और श्याम ने ही शेरू को गोली मारी थी। इसलिए गब्बर ने श्याम को मारने का प्लान बनाया था। जैसे ही उसे पता चला कि विमल को पुलिस ने पकड़ लिया है और श्याम भी सरेंडर करने जा रहा है तो फिर उसने जल्द से जल्द श्याम को ठिकाने लगाने के लिए तैयार कर लिया। जिसके बाद 2 सितंबर की हत्या कर दी गई।

Posted By: Inextlive