- डॉ। संजीब को मिला सारस्वत सम्मान

ALLAHABAD: गंधर्व लोक प्रयाग एवं रोटरी इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गणपति महोत्सव सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अलंकरण समारोह का समापन रविवार को गांधर्व श्रीसंगीत केंद्र में हुआ। इसकी अध्यक्षता शिवम प्रियदर्शी ने की। मुख्य अतिथि डॉ। शांति चौधरी ने कहा कि संगीत विद्या सीधे व्याधि से जुड़ी होती है और यह प्रभु प्रदत्त होती है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, वंदना व माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में डॉ। संजीब सरकार को सारस्वत सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने सितार पर राग गूजरी तोड़ी की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में वैष्णवी कसेरा, रागिनी गुप्ता, सुप्रिया कुमार, सुकन्या वर्मा, आस्था सिंह, श्रेयांश आनंद, यशार्थ सिंह, सरोज अरोरा, प्रियांशी राम, प्रहर्ष मिश्रा को अलग-अलग विधाओं में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। सरोज अरोरा ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। अपने संदेश पत्र में डॉ। विभूति त्रिपाठी ने गंधर्व लोक संस्था व अलंकृत प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Posted By: Inextlive