Gandhi Jayanti 2020: शांति व अहिंसा के पुजारी महात्‍मा गांधी का जन्‍म 2 अक्‍टूबर को हुआ था। उनके सम्‍मान में देशवासी हर साल इस दिन को गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं। बापू का जन्‍म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। सत्य अहिंसा शांति और सद्भाव के उपासक गांधीजी ने उस ब्रिटिश साम्राज्‍य को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया जिसके बारे में कहा जाता था कि उसका सूरज कभी नहीं डूबता। आइए यहां गांधी जयंती पर पढ़ें राष्ट्रपिता के ये अनमोल विचार जिन्‍हें अपनाकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। महात्मा गांधी जी ने संपूर्ण मानव जाति को मानवता का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ शानदार जीवन जीने का तरीका भी सिखाया। उन्होंने इंसान को खुद को खोजने और जीवन में सफलता पाने के भी एक से बढ़कर एक उपाय बताए हैं।

खुद को बदलने का महत्व
खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
अपने पर काबू रखने का विचार
कोई भी मेरी अनुमति के बिना मुझे चोट नहीं पहुचा सकता।
सोच का जीवन में असर
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है

पापी से भी प्रेम करना बताया
पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
मन के अंदर की ताकत का महत्व
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
दूसरों की सेवा में खुद को खो दो
खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

महिला सुरक्षित तभी असली आजादी
जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।
मन पर हर किसी को नहीं हावी होने देना
मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
वर्तमान पर भविष्य निर्भर करता है
भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra