देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए लॉकडाउन के चलते दून के सबसे बडे़ गांधी पार्क को भी बंद कर दिया गया था। अब अनलॉक-2.0 में सभी पब्लिक प्लेस को गाइडलाइंस के साथ खोला जा रहा है। दूनाइटस पहले की तरह पार्क में टाइमपास नहीं कर पाएंगे। पार्क में एंट्री से पहले कई तरह की प्रिकॉशन को ध्यान में रखना होगा।

हो रही है सफाई और सेनेटाइजेशन

पब्लिक प्लेसेस पर नगर निगम के कर्मचारी भी तैयारियों में जुटे हैं। गांधी पार्क में भी साफ-सफाई की जा रही है। पिछले दो दिन से पार्क की लगातार सफाई और सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।

लोगों को था इंतजार

अब जब प्रशासन से मॉर्निग वॉक की परमिशन मिल गई है तो लोगों की उम्मीद जगी है। लॉकडाउन में लोग बेसब्री से पार्क खुलने का इंतजार कर रहे थे। बच्चे भी घरों में बंद रहकर पार्क को काफी मिस कर रहे थे। मॉर्निग वॉक लवर्स भी सिटी के पार्क खुलने का वेट कर रहे थे।

प्रिकॉशन के साथ खुलेंगे गांधी पार्क

गांधी पार्क को पूरे प्रिकॉशन के साथ खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

-मास्क के बिना नो एंट्री।

-लिमिटेड लोगों को ही एंट्री।

-सभी को सेनेटाइजर लाना कंपल्सरी।

-पार्क में अनावश्यक बैठने पर रोक।

-मेंन एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग।

-खांसी, जुकाम जैसे सिम्पटम्स पर नो एंट्री।

-केवल वॉक की ही परमिशन।

फिलहाल नहीं खुलेगा जिम

गांधी पार्क में 2019 में जिम का इनॉग्रेशन हुआ था। शुरुआत में यहां पर कोई चार्ज न लिए जाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बोर्ड बैठक में यहां पर जिम के इस्तेमाल के लिए चार्ज का प्रपोजल दिया गया है। हालांकि अभी सेफ्टी के तौर पर जिम को न खोलने का निर्णय लिया गया है।

चिल्ड्रन पार्क खोलने में संशय

गांधी पार्क के अंदर बने चिल्ड्रन पार्क को फिलहाल खोलने के लिए संशय बना हुआ है। यहां पर छोटे-छोटे बच्चे खेलने के लिए पहुंचेंगे तो उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण का डर न हो इसे देखते हुए चिल्ड्रन पार्क खोलने पर अभी विचार किया जा रहा है।

नगर निगम के पास हैं चार दर्जन से अधिक पार्क

सिटी में नगर निगम के पास सबसे बड़े गांधी पार्क के साथ ही अलग-अलग वार्ड में छोटे-छोटे पार्क भी हैं। कुछ पार्क आवास विकास की ओर से बनाए गए थे। इन्हें भी नगर निगम को सौंपा गया था। जिसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी नगर निगम के पास है।

गांधी पार्क में कई झूले है। पार्क की रखरखाव का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। अब जिला प्रशासन की ओर से संस्तुति मिले तो गांधी पार्क खुल सकेगा।

विनय शंकर पांडे, नगर आयुक्त नगर निगम

Posted By: Inextlive