देश में हर ओर गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। जहां एक ओर लोग सुख-समृद्धि के लिए अपने-अपने घरों में गणेश भगवान की मूर्तियां स्थापित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई के 10 शानदार गणेशोत्सव पंडालों की सजावट भी देखने वाली होती है। तो चलिए आपको सबसे पाॅपुलर गणेश चतुर्थी पंडालों के बारे में बताते हैं और उनकी तस्वीरें दिखाते हैं...


मुंबई (मिड-डे)। ये हैं मुंबई के 10 जाने माने शानदार गणेशोत्सव पंडाल...लालबाग चा राजालालबाग चा राजा मुंबई का सबसे पाॅपुलर गणेश चतुर्थी पंडाल है। वहां साल 1934 से ही गणेशोत्सव पर पंडाल सजाया जा रहा है। यहां ज्यादातर वीआईपी, इंडस्ट्रिलिस्ट्स और बाॅलीवुड सेलेब्स ही आते हैं।मुंबई चा राजामुंबई का बहुत पुराना और नामी पंडाल गणेश गली चा राजा है। इसे मुंबई चा राजा के नाम से भी लोग जानते हैं जिसे साल 1928 से हर साल इस उत्सव के लिए सजाया जाता है। इस साल यहां 92वीं गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है।जीएसबी सेवा पंडाल
मुंबई का सबसे महंगा गणेश पंडाल जीएसबी सेवा पंडाल है। यहां हर साल 60 किलोग्राम से भी ज्यादा सोना और चांदी चढ़ता है। इसलिए इसे मुंबई के गोल्डन गणेशा के नाम से भी जानते हैं। यहां साल 1954 से ही हर साल गणेश चतुर्थी पर पंडाल सजाया जाता है।तेजूकाय चा राजातेजूकाय चा राजा मुंबई का एक और पाॅपुलर गणेश पूजा पंडाल है जो लाल बाग में ही है। पंडाल का नाम तेजूकाय ब्रिटिश साम्राज्य के एक व्यक्ति के नाम पर पड़ा है जो एक सिविल काॅन्ट्रैक्टर था।


द चिंचपोकली चा चिंतामणीइसे चिंचपोकली चा राजा के नाम से भी जाना जाता है। यहां साल 1920 से हर साल गणेशोत्सव के मौके पर पंडाल सजाया जाता है। ये पंडाल मुंबई के कई शानदार और खूबसूरत पंडालों में से एक है।पैरेल चा राजाये गणेश पंडाल नेयर पार्क में सजाया जाता है। इसे साल 1947 से हर साल सजाया जाता है। मालूम हो यहां कई सालों से इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव पंडाल सजाया जाता है। यहां की गणेश मूर्ति हर साल खड़ी हुई बनाई जाती है।द केटवाडि चा राजाद केटवाडि चा राजा में भी साल 1959 से हर साल इस उत्सव के लिए पंडाल सजाया जाता है। ये पंडाल मुंबई के गिरगांव में हर साल सजता है। यहां साल 2000 में भगवान गणेश की करीब 40 फीट ऊंची मूर्ति रखी गई थी।द डोंगरी चा राजा

ये भी मुंबई के 10 टाॅप गणेशोत्व पंडाल में से एक है। इस साल यहां 81वीं गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। हर साल यहां गणेश मूर्ति किसी न किसी सामाजिक मुद्दे को उठाने के लिए ध्यान में रख कर बनाई जाती है।अंधेरी चा राजाइस साल अंधेरी चा राजा यानी की गणेश भगवान को डिजाइनर धोती और शाॅल पहनाई गई है। उनके डिजाइनर वस्त्रों को हाॅलीवुड के एक डिजाइनर ने डिजाइन किया है। इस पंडाल में हर साल कई बाॅलीवुड सेलेब्स पूजा करने आते हैं।Ganesh Chaturthi 2019: यह आरती गाकर भगवान गणेश को करें प्रसन्न, पाएं मनोवांछित फलब्रांद्रा वेस्ट चा राजाबांद्रा का गणेश पंडाल भी लोगों के बीच में काफी पाॅपुलर है। यहां हर साल भारत के जाने-माने मंदिरों में से किसी एक की काॅपी कर बनाई गई गणेश मूर्ति रखी जाती है। इस साल की थीम के लिए उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम को चुना गया है।Ganesh Chaturthi 2019: घर पर इस तरह करें भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना व पूजन

Posted By: Vandana Sharma