गणेश चतुर्थी का पर्व शनिवार को पूरे देश में मनाया जाने वाला है। खासतौर से महाराष्ट्र में इसका खासा महत्व है। बाॅलीवुड सितारों ने गणपति का स्वागत करना शुरु कर दिया है। भगवान गणेश को घर पर लाने वाली पहली सेलेब्रिटी शिल्पा शेट्टी बनी।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कोविड -19 महामारी के बीच गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसके बाद अगले 10 दिनों तक गणेश उत्सव चलेगा। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से बड़े पंडालों की अनुमति नहीं है, ऐसे में लोग घर पर ही गणेश जी को विराजमान करेंगें। बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कुछ सितारों ने तो गणपति के आगमन की शुरुआत भी कर दी है।

शिल्पा शेट्टी के घर श्रीगणेश का आगमन
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने घर गणपति बप्पा को ले आईं। उन्हें अपने घर के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति ले जाते हुए देखा गया। इस नजर से शिल्पा बाॅलीवुड की पहली हस्ती हैं जिन्होंने सबसे पहले श्री गणेश का स्वागत किया है। इस बार का यह उत्सव शिल्पा के लिए काफी खास है क्योंकि उनकी बेटी की यह पहली पूजा होगी। इससे पहले शिल्पा अपने बेटे और पति राज कुंद्रा के साथ उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाती आई हैं।

View this post on Instagram GANPATI BAPPA MORYA 🤗🤗.

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Aug 20, 2020 at 10:50pm PDT

एक्टर नील नितिन ने भी किया स्वागत
शिल्पा के अलावा एक्टर नील नितिन मुकेश ने घर भी गणपति का आगमन हुआ है। इसकी कुछ तस्वीरें नील ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि नील भगवान गणेश को चुन्नी से ढकरकर घर की ओर ले जा रहे हैं। हालांकि अभी उत्सव में एक दिन बाकी है। ऐसे में और भी सेलेब्रिटीज की गणेशोत्सव की तस्वीरें सामने आएंगी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari