गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेहद सुंदर गणपति की तस्वीर पोस्ट की है। ये नन्हें गणपति किसी और ने नहीं बल्कि करीना के बेटे तैमूर अली खान ने बनाए।

मुंबई (एएनआई)। पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना संकट की वजह से सावर्जनिक उत्सव की अनुमति नहीं है मगर घर पर लोग गणेश उत्सव को बड़े धूमधाम से सेलीब्रेट कर रहे हैं। शनिवार को अमिताभ से लेकर अजय देवगन तक कई सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी मगर जिस तरह करीना कपूर खान ने अपने गणपति की तस्वीर शेयर की, उसे देख सबका मन प्रसन्ना हो गया।

तैमूर के नन्हें गणपति
करीना ने अपने बेटे तैमूर अली खान के हाथ से खिलौने से बने नन्हें गणपति की तस्वीर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'गणपति उत्सव इस साल थोड़ा अलग हो सकता है ... लेकिन टिम ने सुनिश्चित किया कि त्यौरहार हमारे लिए एक सुंदर लेगो गणेशजी बनाकर आया है।' इस तस्वीर में तैमूर भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़े दिख रहा। शांति और सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए, करीना ने त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। शांति, सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रार्थना।"

View this post on Instagram

Ganpati celebrations might be a little different this year... But Tim made sure the festival was on point by making a beautiful lego Ganeshji for us ❤️💯 Wishing you all a very happy Ganesh Chaturthi. Praying for peace, everyone's health and safety. ✨

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Aug 21, 2020 at 10:44pm PDT

करन जौहर ने भी दी शुभकामनाएं
करीना के अलावा बाॅलीवुड फिल्म निर्माता करन जौहर ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। करन ने लिखा, 'भगवान गणेश की शक्ति आपको और आपके प्रियजनों को सभी बुराईयों से बचा सकती है .... शक्ति सभी सकारात्मकता को बढ़ा सकती है और केवल प्रेम फैला सकती है ... कृपया सुरक्षित रहें।'

अक्षय कुमार भी बोले गणपति बप्पा मोरया
अक्षय कुमार लिखते हैं, '#HappyGaneshChaturthi आपको और आपके परिवार को। कृपया सामाजिक भेद बनाए रखें, लोगों को घर पर आमंत्रित करने और लोगों के घरों में जाने से बचें। हमारे विघ्नहर्ता को इन कठिन समयों पर टिकने में हमारी सहायता करें। हाथ जोड़कर।गणपति बप्पा मोरया!'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari