गणेश चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र में काफी भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां घर-घर गणेश जी विराजमान होते हैं। आम हो या खास सभी गणेश जी की पूजा करके उनका विसर्जन करते हैं। बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी घर पर ही गणेश जी का विसर्जन किया। इस दौरान उनका परिवार एक साथ दिखा।

मुंबई (मिडडे)। बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने रविवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान उनके घर वाले साथ थे। सभी ने बप्पा की जबरदस्त विदाई की।

गणेश विसर्जन के दौरान सलमान नीली शर्ट और काली जीन्स पहने हुए थे। यही नहीं सलमान खान को बप्पा के विसर्जन करने से पहले मूर्ति की पूजा करते देखा गया!

आयुष शर्मा ने भी गणेश आरती की। अभिनेता को अपनी छोटी बेटी आयत को पकड़े हुए देखा गया, जबकि सलमान शर्मा के बड़े बेटे - आहिल शर्मा को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री ने पारंपरिक पोशाक पहनी और बप्पा को विदाई देने से पहले आरती भी की।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari