Ganesh Chaturthi 2021 गणेश चतुर्थी भगवान गणपति को समर्पित 11 दिनों का त्योहार है। विनायक चतुर्थी या विनायक चविटी के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानें इस साल कब है गणेश चतुर्थी और क्या है पूजन का समय...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ganesh Chaturthi 2021 हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। हर साल भाद्रपस मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाते हैं। इस बार यह गणेश चतुर्थी 10 सितंबर, दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। गणेश चतुर्थी का उत्सव 11 दिन तक चलता है। इस शुभ अवसर पर लोग विघ्नहर्ता, भगवान गणेश की पूजा करते हैं। कैलाश पर्वत से उनकी माता पार्वती के साथ उनके आगमन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। स्कंद पुराण, नारद पुराण और ब्रह्म वैवर्त पुराण में भी भगवान गणेश की महिमा का बखान किया है। उन्हें ज्ञान और बाधा निवारण के देवता के रूप में पूजा जाता है, इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता के रूप में जाना जाता है, जहां 'विघ्न' का अर्थ है बाधाएं और 'हर्ता' का अर्थ है जो उन्हें दूर करता है। ऐसे में कोई नया काम या शादी जैसे कुछ नया शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

गणेश चतुर्थी तिथि और समय
गणेश चतुर्थी - 10 सितंबर,
मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त - सुबह 11:03 से दोपहर 01:32 बजे तक
चतुर्थी तिथि शुरू - 10 सितंबर को दोपहर 12:18 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - 10 सितंबर को रात 09:57 बजे
गणेश महोत्सव शुरू - 10 सितंबर, 2021
गणेश महोत्सव समाप्त - 21 सितंबर, 2021
गणेश विसर्जन रविवार 21 सितंबर 2021 को

गणेश महोत्सव और विसर्जन
विनायक चतुर्थी या विनायक चविटी के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष गणेश महोत्सव 10 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक मनाया जाएगा। गणेश महोत्सव के ग्यारह दिनों के कार्यक्रम में दैनिक प्रार्थना, मंत्रों का जाप और प्रसाद चढ़ाना शामिल है। मोदक को भगवान गणेश का सबसे पसंदीदा माना जाता है, इसलिए भक्त उन्हें चढ़ाने के लिए मोदक और लड्डू तैयार करते हैं। वहीं गणेश जी की विदाई के दिन को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है, जिस दिन यह 11 दिवसीय उत्सव समाप्त होता है। भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर, संगीत, भक्ति गीत, नृत्य और रंगों के साथ जुलूस निकाले जाते हैं। भक्त मूर्तियों को पवित्र नदी जैसे निकटवर्ती जल निकायों में विसर्जित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी की मूर्तियां पानी में घुल जाती हैं और भगवान गणेश कैलाश पर्वत पर लौट आते हैं।

डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Ganesh Chaturthi 2021: 11 दिन के लिए विराजेंगे गणेश जी, जानें गणेश चतुर्थी की तारीख, समय और मुहूर्त

Happy Ganesh Chaturthi 2021 Wishes, Images, Status: गणपति उत्‍सव पर सभी को दें दिल से बधाई और शेयर करें गणेश चतुर्थी ग्रीटिंग्‍स और कोट्स

Ganesh Chaturthi 2021: लड्डू संग गणपति को इन चीजों का भी लगाएं भोग, यहां पढें गणेश पूजन की सामग्री व विधि

Posted By: Shweta Mishra