-साजिश में शामिल महिला व हॉस्पिटल के दो संचालक भेजे जेल

- हॉस्पिटल में नौकरी के नाम पर बुलाया था आरोपितों ने

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में हॉस्पिटल के दो संचालकों ने एक युवती को होटल ले जाकर बीयर पिलाई, फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों संचालकों और साजिश में शामिल महिला को जेल भेज दिया है।

ताजगंज क्षेत्र की एक विवाहित युवती देवरी रोड स्थित जयनरायण अस्पताल में नौकरी करती थी। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। युवती का आरोप है कि 15 अक्टूबर को हॉस्पिटल संचालक शेर सिंह और रूपेश तोमर ने कॉल करके नौकरी के बहाने बुलाया। 17 अक्टूबर को वो हॉस्पिटल पहुंची। इसी बीच, हॉस्पिटल की एक महिला कर्मचारी भी आ गई। शमसाबाद में काम के बहाने युवती को कार में बैठाकर शेर सिंह और रूपेश ले जाने लगे। कोई शक न हो इसलिए हॉस्पिटल की इस महिला कर्मचारी को भी साथ ले लिया। ये महिला रास्ते में ही बहाना बनाकर उतर गई। दोनों हॉस्पिटल संचालक उसे ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में ले गए। वहां एक कमरे में पहुंचकर जबरन उसे बीयर पिला दी। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां से वे उसे हॉस्पिटल ले गए। यहां कुछ देर रोकने के बाद उसे घर छोड़ दिया। उसकी निगरानी को हॉस्पिटल की कर्मचारी को लगाया था। वह भी साजिश में शामिल थी। शुक्त्रवार को रात पीडि़ता ताजगंज थाने पहुंच गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। रात में ही पुलिस ने दबिश देकर शेर सिंह तोमर, रूपेश तोमर व हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार का कहना है कि तीनों आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

--------

होटल का नाम नहीं बता सकी पीडि़ता

पीडि़ता ने तहरीर में लिखा है कि वह होटल का नाम नहीं जानती। इसकी जानकारी के लिए पुलिस पीडि़ता को होटलों में ले जाएगी।

Posted By: Inextlive