- स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राज्यपाल कोश्यारी को रुद्राक्ष का पौधा किया भेंट DEHRADUN: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने परमार्थ निकेतन की सांध्य कालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

नई ऊर्जा देती है गंगा आरती

स्वामी चिदानंद ने कहा कि कोश्यारी सरलता, सजगता और सात्विकता की त्रिवेणी है। ऐसे व्यक्तित्व राजनीति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रनीति के लिए बने है। उनका जीवन अपने आप में एक संदेश है। कोश्यारी शिवाजी की जन्मभूमि महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की गौरवमयी जिम्मेदारी को निभा रहे है। मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड का कुशलता से नेतृत्व किया। उन्होंने दृष्टि, दिशा और प्रतिबद्धता से उत्तराखंड राज्य को समृद्धि और स्थिरता के शिखर तक पहुंचाया और एक दिव्य राज्य के रूप में स्थापित करने का कार्य किया। स्वामी चिदानंद मुनि ने मुंबई में प्लांटेशन पर जोर देते हुए कहा कि खाली पड़ी भूमि में छायादार, जड़दार, जलदार और मिट्टी को पकड़कर रखने वाले पौधे लगाए जाएं। जिससे जल का संचयन और संरक्षण होगा। राज्यपाल ने कहा कि परमार्थ निकेतन की गंगा आरती एक नई ऊर्जा देती है। स्वामी चिदानंद के सुझावों पर अमल किया जाएगा। स्वामी चिदानंद ने राज्यपाल को साध्वी भगवती सरस्वती द्वारा दिए गए उद्बोधनों के संकलन पर आधारित कम होम टू योर सेल्फ बुक भेंट की।

Posted By: Inextlive