- गंगा सेवा अभियानम् गंगा दशहरे से फिर शुरू करेगा गंगा को अविरल और निर्मल बनाने का अभियान

-गंगा दशहरा को केदार घाट पर मां गंगा को चढ़ाई जायेंगी 2525 साडि़यां

VARANASI: गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर दो साल पहले शुरू हुआ अभियान एक बार फिर से शुरू होगा। इसके लिए गंगा सेवा अभियानम् ने कमर कस ली है। गंगा दशहरा यानि संडे से इस अभियान की शुरुआत की जायेगी।

जोड़े्रंगे देश को

इस बारे में शुक्रवार को गंगा सेवा अभियानम् के सार्वभौम संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि गंगा को बचाना सिर्फ बनारस के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए जरूरी है। क्योंकि गंगा से हमारा अस्तित्व है। स्वामी जी ने बताया कि इसके लिए हम फिर से अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत रविवार को गंगा दशहरा के दिन गंगा सेवा अभियानम् की ओर से केदारघाट पर मां गंगा को ख्भ्ख्भ् साडि़यां चढ़ाई जायेंगी। इसके साथ ही अविरल निर्मल पूजित गंगा लक्ष्य ख्भ्ख्भ् की शुरुआत होगी। ख्भ्ख्भ् संख्या चुनने के पीछे मकसद है गंगा की लंबाई। चूंकि गंगा की लंबाई इतनी है। इसलिए गंगा सेवा अभियानम् की ओर से इसी संख्या में गंगा को बचाने की शुरुआत की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान को बल देने के लिए पूरे देश से ख्भ्ख्भ् विशिष्ट जनों को जोड़ा जायेगा। इसके बाद इन लोगों के साथ मिलकर गंगा तट पर गंगा सेवालय की स्थापना की जायेगी। इसके बाद गंगा माता का पूजनोत्सव कर सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जायेगा।

Posted By: Inextlive