67.07 मीटर दर्ज हुआ गंगा का वाटर लेवल

बढ़ाव जारी, यमुना का पानी बन रहा वजह

VARANASI गंगा में बढ़ाव जारी है। बुधवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर म्7.07 मीटर पहुंच चुका था। यह खतरे के निशान 70.ख्म् मीटर से करीब तीन मीटर नीचे है। बढ़ाव को देखते हुए अनुमान है कि एक दो दिनों में गंगा खतरे निशान को छू लेगी। इससे किनारे पर रहने वाले डरे-सहमे हुए हैं।

जमुना बढ़ा रही है जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। यह स्थिति गुरुवार को भी रहने की संभावना है। बढ़ाव का कारण यमुना से आया पानी है। हमीरपुर में केन और बेतवां नदी का पानी आने से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा में मिलकर इसके जलस्तर को बढ़ा रही है। पानी का तेज बहाव साफ महसूस किया जा सकता है। पक्के घाटों से लेकर ग्रामीण अंचल के तटवर्ती इलाकों में गंगा के बढ़ाव को देखने वालों की भीड़ जमा हो रही है। घाटों पर होने वाली आरती का स्थल लगभग डेली चेंज करना पड़ रहा है। गंगा में बढ़ाव के चलते किनारे के लोगों की चिंता बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र में जल पुलिस ने चौकसी तेज कर दी है। प्रशासन ने ढाब क्षेत्र की निगरानी के आदेश दिए हैं।

Posted By: Inextlive