- 24 घंटों में केवल सात सेमी बढ़ा जलस्तर

- प्रशासन ने ली राहत की सांस, दहशत बरकरार

ख्ब् घंटों में केवल सात सेमी बढ़ा जलस्तर

- प्रशासन ने ली राहत की सांस, दहशत बरकरार

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: चार दिन बाद आखिरकार गंगा ने शहरवासियों को राहत प्रदान की। पिछले चौबीस घंटों में महज सात सेमी जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, तटीय इलाकों में अभी भी जलभराव की दहशत बनी हुई है। इन सबके बीच एक बार फिर हरिद्वार और कानपुर से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं।

अभी भी खतरे के निशान से दूर

शहर में गंगा नदी के खतरे का निशान 8ब्.7फ्7 मीटर पर है। जबकि, शुक्रवार को नदी का जलस्तर 78.ब्क्0 मीटर रहा। पिछले ख्ब् घंटे में महज सात सेमी जलस्तर की बढ़त दर्ज की गई है। सिचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह का कहना है कि गंगा के जलस्तर में गिरावट महसूस की जा रही है। उम्मीद है आने वाले दिनों में पब्लिक को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हरिद्वार से एक बार फिर फ्70भ्म् और कानपुर से म्क्0फ्म् हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके इलाहाबाद पहुंचने में ख्ब् घंटे का समय लग सकता है।

अफवाह पर मत दें ध्यान

प्रशासन का कहना है कि अभी भी गंगा अपने खतरे के निशान से कई मीटर नीचे हैं। ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। शुक्रवार को शहर के तटीय इलाकों में नदी का पानी घुसने की अफवाह उड़ती रही, जिससे होशियार रहने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के हालात बनने की संभावना फिलहाल दूर दूर तक नहीं है।

Posted By: Inextlive