औद्योगिक एरिया में 42 किलो गांजा के साथ एमपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

एक बोलेरो भी बरामद, बैंक का ऋण अदा करने के लिए करता था यह काम

ALLAHABAD: बोलेरो से गांजा की सप्लाई करने जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सड़वा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए एक तस्कर ने पुलिस को अपनी शिनाख्त एमपी के रीवा स्थित नई गढ़ी निवासी विनय कुमार शर्मा के रूप में दी। दूसरे ने अपना नाम सुनील कुमार तिवारी व खुद को विनय का रिश्तेदार बताया। जबकि तीसरे ने अपनी पहचान रीवां के ही पनवार निवासी इज्जत लाल जायसवाल के रूप में दी। इन तीनों के कब्जे से पुलिस ने बोलेरो में 42 किलो गांजा भी बरामद कर लिया है।

लोन पर खरीदा था बोलेरो

पुलिस को गुरुवार रात मिली इस सफलता की बाबत शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी। बताया कि बरामद बोलेरो इज्जत लाल की है। वे करीब तीन माह से गांजा तस्करी कर रहा था। बोलेरो ड्राइवर विनय की बहन की शादी सुनील तिवारी के गांव में हुई है। रिश्तेदारी आते जाते उनमें दोस्ती हुई। काम के दौरान इज्जत से परिचय हुआ। इज्जत ने बताया नई गढ़ी निवासी गुड्डू उसे गांजा उपलब्ध कराता था। बरामद गांजा वह शहर के शुभम नामक व्यक्ति को डिलेवरी करने जा रहा था। मिर्जापुर में गांजे की सप्लाई करने के बाद वह यहां आया था। बताया कि वह औद्योगिक थाने में जैसे ही पहुंचा कि एसआइ विनोद कुमार सिंह व गया प्रसाद अपनी टीम के उन्हें पकड़ लिया। इज्जत ने बताया कि बोलेरो खरीदने के बाद वह कर्ज में डूब था। कर्ज को लौटाने के लिए उसने तस्करी का रास्ता अपनाया।

Posted By: Inextlive