- सिटी सर्किल में अब तक सिर्फ 48 डस्टबिन ही लगाया गया है

- नूतन राजधानी सर्किल के बाद सिटी से सबसे अधिक निकलता है कचरा

- डस्टबिन रखने की जगह नहीं, सड़कों पर पसरा रहता है कचरा

- कई एरिया में अब भी डस्टबिन की है ज:रत, मगर लग नहीं पाता

PATNA : पटना सिटी सर्किल से निकलने वाला कचरा मेयर के घर के आसपास, डिप्टी मेयर के घर के सामने, स्टैंडिंग कमेटी के वार्ड में पसरा रहता है कचरा, इस सच्चाई से तमाम लोग वाकिफ है। एग्जीक्यूटिव भी मानते हैं कि नूतन राजधानी सर्किल के बाद सिटी सर्किल में सबसे अधिक कचरा सड़कों पर गिरता है। इसे उठाने में पूरा दिन का समय लग जाता है। लेकिन इस रिपोर्ट के बाद भी मेयर से लेकर नगर निगम एडमिनिस्ट्रेशन कोई कदम नहीं उठा पा रहा है। क्योंकि डस्टबिन रखने की इनके पास कोई जगह नहीं है। ऑफिसर्स की मानें तो छोटी और संकरी सड़क होने की वजह से जिस एरिया में भी डस्टबिन लगाया जाता है। वहीं पर रास्ता रुक जाता है। इस वजह से जाम बना रहता है। ऐसे में जाम से निपटने के लिए खास एक्शन प्लान नहीं होने की वजह से डस्टबिन से अच्छा सड़कों पर कचरा पसरा रहना ठीक रहता है। क्योंकि इस वजह से होने वाली परेशानी से निजात आसानी से मिल जाती है।

ख्00 के बदले ब्8 से ही चल रहा है काम

हर दिन तीस टेलर कचरा सिटी सर्किल के तमाम वार्ड से निकाला जाता है। इस कचरे को एक जगह जमा करने के लिए सिटी एरिया के एग्जीक्यूटिव को ब्8 डस्टबिन ही मुहैया करवाया गया है। उसे भी प्रॉपर तरीके से नहीं लगाया गया है। इस वजह से जैसे-तैसे ट्रैफिक को निकाला जाता है। दबी जुबान में एडमिनिस्ट्रेशन भी मानता है कि अगर सड़कें चौड़ी हो जाए तो फिर आसानी से डस्टबिन को रखने की जगह मिल जाएगी और कचरा भी सड़क पर गिरने की बजाय डस्टबिन में रखा रहेगा। पटना सिटी एरिया के सोशल एक्टिविस्ट राजीव कुमार ने बताया कि कचरे वाली गाड़ी भी कई एरिया में आसानी से घुस नहीं पाती है। ऐसे में सप्ताह भर के कचरे को पोक लेन मशीन से उठाया जाता है। तब जाकर कचरा हट पाता है।

होल सेल मार्केट और जाम से परेशान

जानकारी हो कि सिटी एरिया में होल सेल मार्केट होने से पटना सहित आसपास के कारोबारी का यहां हर दिन आना जाना होता है। छोटी व संकरी गली की वजह से जाम हर दिन लगा रहता है। ऐसे में कचरा उठाव का समय भी पीक आवर में ही किया जाता है। जिस वजह से दर्जनों एरिया में भयानक जाम लगी रहती है। खाजेकलां के राम प्रसाद ने बताया कि अगर डस्टबिन रहेगा तो देर रात आकर भी गाड़ी आसानी से कचरा उठा कर ले जा सकती है।

छोटी मशीन और लंबे काम

सिटी एरिया के अधिकांश एरिया में छोटी गली होने की वजह से और घनी आबादी के कारण कचरा उठाव का काम लंबा हो जाता है। सिटी के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मानें तो इस तरह की परेशानी नहीं है। बुडको से सिर्फ ब्8 डस्टबिन ही दिए गए है। अभी जितने देंगे उन्हें लगा दिया जाएगा।

कचरे से पूरा एरिया नरक बना हुआ है। निगम एडमिनिस्ट्रेशन काम ही नहीं करना चाहता है। जगह है, डस्टबिन लें और लगवाएं, कहीं भी परेशानी नहीं है। सिर्फ काम न करने का बहाना चाहिए होता है।

- अफजल इमाम, मेयर

Posted By: Inextlive