- पीरमुहानी के रोड नंबर दो में हुआ ये हादसा, तीन की हालत गंभीर

PATNA : गैस सिलेंडर के फटने से म् लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इसमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों में से तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। ये हादसा गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। दरअसल, पीरमुहानी के रोड नंबर दो में रूपेश कुमार का मकान है। इसके ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे को किराए पर फ्भ् साल के अमरनाथ सिंह ने ले रखा था। उसमें वो लंबे समय ये अपना वर्कशॉप चला रहे थे। वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले अमरनाथ पेशे से टू व्हीलर मकैनिक हैं। जिस वक्त हादसा हुआ, दौरान वर्क शॉप में उनके दो बेटे राकेश, गौरव व बेटी नंदनी मौजूद थी। इनके साथ ही कंकड़बाग के रहने वाले एक कस्टमर बैजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

नाश्ता बनाने के दौरान हुआ तेज धमाका

वर्कशॉप से कुछ दूरी पर अमरनाथ ने अपनी किराए पर अपना घर ले रखा था। वाइफ कहीं गई हुई थी। इस लिए भ् केजी वाला एक गैस सिलेंडर अमरनाथ अपने वर्कशॉप में रखा था। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए वो नाश्ता बना रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन चारों ओर हड़कंप मच गया। जैसे ही पड़ोस के लोग पहुंचे उनकी नजर अमरनाथ व इनके तीनों बच्चों और कस्टमर बैजनाथ पर पड़ी। ये सभी बुरी तरह से झुलस चुके थे। वहीं, इसके लपेटे में पड़ोसी दुकानदार जयकुमार भी आ गए। इनमें अमरनाथ, बेटा गौरव व कस्टमर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस टीम भी पहुंची थी।

Posted By: Inextlive