RANCHI: शुक्रवार से राजधानी के श्यामली कॉलोनी के लोग अपने किचन में पाइपलाइन से आने वाली गैस से खाना पकाएंगे। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना की शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान इनॉगरेशन करेंगे। वह श्यामली कॉलोनी में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी)सप्लाई की शुरुआत करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री ओरमांझी के मधुबन विहार और डोरंडा के खुकरी में सीएनजी स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे।

10.46 लाख घरों में पीएनजी का लक्ष्य

गेल ने झारखंड में 1.25 लाख से अधिक वाहनों को सीएनजी और 10.46 लाख घरों में पीएनजी की आपूर्ति का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रांची और जमशेदपुर में 22 सीएनजी स्टेशन बनाये जायेंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए झारखंड में 4.366 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। राज्य में 551 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछायी जायेगी, जो एक दर्जन जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रांची और जमशेदपुर सीजीडी परियोजनाओं पर 1500 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। इसमें 450 करोड़ रुपये अगले तीन से पांच साल में खर्च किये जायेंगे।

ये होंगे फायदे

घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति सस्ती पड़ेगी। वहीं, गैस की वजह से घरों में आग लगने या विस्फ ोट की घटनाएं नहीं के बराबर होंगी। चूंकि गैस की आपूर्ति सीधे आपके किचन में होगी, सिलिंडर ढोने या इसके वजन की चिंता आपको नहीं रह जाएगी। मीटर के जरिए गैस की खपत की जानकारी आपको मिल जाएगी। एलपीजी की तुलना में पीएनजी 10.15 परसेंट सस्ती होगी।

Posted By: Inextlive