आपने भी भूतों के बारे में बहुत सी कहानियां सुनी होंगी। कुछ सच्‍ची और कुछ झूठी लेकिन इनके खौफ को हकीकत में वो ही समझ सकता है जिनका सामना इनसे हुआ हो। आप भी जानना चाहेंगे कि कैसा अहसास होता है इनके सामने आने का। वैसे दुनिया की इन परालौकिक ताकतों के अस्‍तित्‍व को लेकर समय-समय पर सवाल खड़े होते रहे हैं। ये परालौकिक ताकतें एक नहीं बल्‍कि कई रूपों में पहचानी जाती हैं। इनके रूपों की तरह इनके नाम भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानें कैसे रूप और कैसे नाम होते हैं इनके। तो सबसे पहले दिल थामिए और फिर आगे बढ़िए।


1 . सामान्य नाम है भूत आम तौर पर लोग इनको भूत के नाम से ही जानते हैं। ऐसे में हर भटकती आत्मा, रूह या शक्ति को भूत की श्रेणी में ही रखा जाता है। लोगों के बीच इनका नाम चलन में है। 2 . ये हैं प्रेत जिन लोगों की मौत का कारण उसका परिवार होता है। वो मरने के बाद प्रेत बन जाते हैं। इसके अलावा वो लोग जिनको उनके परिवार की ओर से सही तरीके से अंतिम विदाई नहीं दी जाती, वो भी प्रेत बन जाते हैं। 3 . हदल हदल उन आत्माओं को कहते हैं, जो बेवजह ही भटकती हैं। सिर्फ यही नहीं ये किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचातीं। पढ़ें इसे भी : कमजोर दिलवाले बिल्कुल न देखें ये 10 तस्वीरें, वरना...4 . चेतकिन


इस तरह की आत्माएं किसी को भी अपने वश में कर सकती हैं। इसके बाद ये उन्हें दुर्घटना के लिए प्रेरित करती हैं। सिर्फ यही नहीं ये आत्माएं तो तब तक उस इंसान का पीछा नहीं छोड़ती हैं जब तब उसकी जान न चली जाए। 5 . विरिकास ये वो आत्माएं होती हैं जो घने जंगलों में रहती हैं। इनका काम अपनी आवाजों से वहां पहुंचे लोगों को डराना होता है।

9 . कुत्ती चेतन ये आत्माएं उनकी होती हैं जो अल्पायु में ही मर जाते हैं। कम उम्र में ही मरने के कारण बच्चों की आत्मा भटकती रहती है। इन आत्माओं को कुत्ती चेतन कहते हैं। 10 . ब्रह्मोदित्या कोई ब्राह्मण जब मर जाता है तो उसके बाद उसकी भटकती आत्मा ब्रह्मोदित्या का रूप ले लेती है। पढ़ें इसे भी : भूतों का मेला! यहां चिलम में बंद करते हैं बुरी आत्माएं11 . चुड़ैल आत्माओं को ये नाम उत्तर भारत में मिला। यहां स्त्रियों को मरने के बाद उनके भयानक रूप को चुड़ैल के नाम से जानते हैं। पहले तो ये आत्माएं खूबसूरत रूप लेकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं उसके बाद उनकी जान ले लेती हैं। 12 . बाक कभी किसी बड़ी झील के आसपास आपने किसी आत्मा को भटकते हुए देखा है। इन आत्माओं को बाक कहते हैं। 13 . पुवाली भूत ये वो आत्माएं होती हैं जो इंसानों का कुछ नहीं बिगाड़ती। ये सिर्फ घर के सामानों को चुराती हैं।Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma