GORAKHPUR: छात्राओं को जागरूक करने के लिए गंगोत्री देवी महिला पीजी कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को जहां महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। वहीं महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू ंिहंसा से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर की तरफ से छात्राओं को आपदा प्रबंधन और दुर्घटना नियंत्रण की जानकारी दी गई। डा। सांत्वना के निर्देशन में आर्गनाइज प्रोग्राम को राशि कौशिक सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान प्रीति चतुर्वेदी, महिला कल्याण अधिकारी तुहिना दास गुप्ता, कॉलेज के डाइरेक्टर आशुतोष मिश्रा, प्रिंसिपल डा। पूनम शुक्ला, वाइस प्रिंसिपल डा। प्रियंका त्रिपाठी, नर्सिग स्कूल की प्रिंसिपल लोरिटा याकूब, डॉ। सीमा त्रिपाठी, डॉ। आभा गुप्ता, डॉ। सुषमा, डॉ। रेनू, डा। आशा सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पोजीशन पाने वाली छात्राओं को प्राइज देकर सम्मानित किया गया।

Posted By: Inextlive