10वीं में 90.34 प्रतिशत और 12वीं 85.86 प्रतिशत स्टूडेंटस हुए पास

10वीं में 10.13 प्रतिशत और 12वीं में 11.29 प्रतिशत लड़कियां, लड़कों के मुकाबले अधिक पास हुई हैं

Meerut। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 2019-20 का 10वीं और 12वीं के एग्जाम्स का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिले में इस बार 10वीं में दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की अंशु यादव ने 92.67 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ जिला टॉप किया। 12वीं में श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट की आयुषी ने 88.80 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ जिला टॉप किया। पिछले कई बरसों की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। 10वीं में 10.13 प्रतिशत और 12वीं में 11.29 प्रतिशत लड़कियां, लड़कों के मुकाबले अधिक पास हुई हैं। मेरठ 75 जिलों में 10वीं के रिजल्ट में छठे नंबर और 12वीं के रिजल्ट में सातवें नंबर पर रहा।

इस बार जिले का रिजल्ट बेहतर है। जहां कमियां हैं, उन्हें और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

गिरजेश कुमार चौधरी, डीआईओएस

10वीं का रिजल्ट

90.34 प्रतिशत

1. जिले में 10वीं का रिजल्ट इस बार 90.34 प्रतिशत रहा। जिसमें 85.93 प्रतिशत लड़के पास हुए जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 96.06 रहा।

2. परीक्षा में कुल 43499 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। इसमें से 25159 लड़के और 18340 लड़कियां थी।

3. कुल 40234 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए, इसमें से 22736 लड़के थे जबकि 17498 लड़कियां थी।

4. कुल 36347 स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें 19538 लड़के हैं, जबकि 16809 लड़कियां हैं।

5. वहीं 3250 स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी, वहीं 637 स्टूडेंट्स फेल हो गए।

12वीं का रिजल्ट

85.86 प्रतिशत

1. जिले में 12वीं का रिजल्ट इस बार 85.86 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.24, जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 92.53 रहा।

2. इस परीक्षा के लिए 43108 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। इसमें 26011 लड़के थे जबकि 17097 लड़कियां थी।

3. कुल 40235 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, इसमें 23801 लड़के जबकि 16434 लड़कियां थी।

4. कुल 34544 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें 19337 लड़के हैं जबकि 15207 लड़कियां हैं।

5. 2870 स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी। जबकि 2821 स्टूडेंट्स फेल हो गए।

Posted By: Inextlive