सीबीआई की विशेष टीम को ब्रजेश ठाकुर के नजदीकी मधु दिलीप वर्मा व संजय सिंह की तलाश।

patna@inext.co.in
PATNA/MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीडऩ कांड में फरार चल रहे तीन संदिग्ध की तलाश अब सीबीआई ने तेज कर दी है। इनमें ब्रजेश ठाकुर की सबसे बड़ी राजदार शाहिस्ता परवीन उर्फ मधु के अलावा मुजफ्फरपुर बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष दिलीप वर्मा और पटना में ब्रजेश ठाकुर के अखबार 'प्रात: कमल' का कर्ताधर्ता संजय सिंह उर्फ झूलन शामिल है।सूत्र बताते हैं कि नए एसपी देवेंद्र सिंह के कार्यभार संभालते ही उपरोक्त तीनों की तलाश में तेजी आने की संभावना है। सीबीआई फरार मधु, दिलीप वर्मा और संजय सिंह उर्फ झूलन के संबंध में अब ब्रजेश ठाकुर के उन करीबियों का भी सहारा लेगी, जो ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ व अखबार के कामकाज में शामिल रहे हैं। इनमें कुछ नाम ब्रजेश ठाकुर के रिश्तेदारों के भी हैं। मुजफ्फरपुर बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष दिलीप वर्मा पेशे से वकील है। एनजीओ के धंधे में वह ब्रजेश का काफी करीबी रहा है। वह 31 मई को बालिका गृह की बच्चियों के यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज होते ही फरार हो गया।
मधु के नेपाल में होने की संभावना
सीबीआई को आशंका है कि दिलीप वर्मा नेपाल के तराई में किसी छोटे से कसबे में छुपकर रह रहा है। शाहिस्ता परवीन उर्फ मधु ब्रजेश ठाकुर की सबसे निकटतम सहयोगी ही नहीं बल्कि उसके सभी कुकर्मों की राजदार भी है। शाहिस्ता परवीन भी केस दर्ज होते ही लापता है। हालांकि वह ई-मेल व सोशल मीडिया के संजय सिंह उर्फ झूलन की पहचान राजधानी पटना में 'प्रात: कमल' अखबार के पत्रकार की रही है। वह ब्रजेश ठाकुर के इस अ्रखबार के लिए विज्ञापन मैनेज करता था। पटना के बुद्धा मार्ग स्थित प्रात: कमल के दफ्तर के ऊपर वाले कमरे की चाबी संजय सिंह के पास ही होती थी। संजय सिंह से सीबीआई, अखबार के दफ्तर के ऊपर वाले कमरे का राज जानना चाहती है। बता दें कि विगत 17 अगस्त को इस कमरे की तलाशी में सीबीआई को कई आपत्तिजनक सामान मिले थे। इनमें गर्भनिरोधक के साथ अश्लील फिल्मों की सीडी भी बरामद की गई थी।
तस्वीर से बच्चों तक पहुंचेगी पुलिस
स्वाधार केंद्र से गायब महिलाओं व चार बच्चों तक पुलिस तस्वीर के सहारे पहुंचेगी। स्वाधार गृह से तस्वीर नहीं मिली है। अन्य माध्यम से गायब महिलाओं व बच्चों की तस्वीर खोजने का प्रयास किया जा रहा। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर सूत्रों की मानें तो इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। तस्वीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्वाधार गृह से 11 महिला और चार बच्चे गायब होने की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई गई थी।
दो सप्ताह रहने की बात स्वीकारी
नई बाजार से जिस महिला को पुलिस ने बरामद किया, उसने भी सिर्फ दो सप्ताह तक स्वाधार गृह में रहने की बात बताई। जबकि, स्वाधार गृह के रजिस्टर में उसका नाम अधिक समय से दर्ज था। इन सभी बिंदुओं पर छानबीन के बाद सरकारी राशि के गबन की आशंका जताई जा रही है। कागज पर ही स्वाधार गृह के चलने की संभावना है। इस दिशा में छानबीन की जा रही है। कई जगहों पर हुई थी छापेमारी : रजिस्टर में अहियापुर की तीन, मिठनपुरा की चार व शिवहर की दो महिलाओं के स्वाधार गृह में रहने की बात दर्ज है। पुलिस ने जब उक्त ठिकानों पर खोजबीन की तो किसी भी महिला के नाम का सत्यापन नहीं हुआ। अब तस्वीर खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
दामोदर पर बयान से भड़के जदयू कार्यकर्ता
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में पूर्व मंत्री दामोदर रावत को लेकर पूर्व मंत्री व राजद नेता विजय प्रकाश ने समाजवादियों की धरती को कलंकित होने की बात क्या कही जदयू नेता भड़क गए। जदयू कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए अब इसका जवाब दे रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को 13 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान खैरा के बूथ संख्या 154 पर घटित घटना कैद है। इसमें आगे-आगे तत्कालीन एसपी अरङ्क्षवद कुमार चल रहे हैं और पीछे-पीछे तत्कालीन विधायक विजय प्रकाश। इस दौरान उनके हाथ में रुपयों वाला बैग व कंधे में रायफल लटक रहा है। पीछे चल रहे अद्र्धसैनिक बल और पुलिस के जवानों के पास उनकी गाड़ी से बरामद शराब व अन्य चीजें दिख रही हैं। वाट्सएप ग्रुप में यह वीडियो कथित रूप से जदयू समर्थकों द्वारा वायरल किया जा रहा है। वहीं फेसबुक पर सुमित ङ्क्षसह यूथ बिग्रेड की आइडी से वीडियो शेयर किया गया है। बताते चलें कि 2005 विधानसभा की उक्त घटना के वक्त जमुई राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छा गया था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद थाने में भी खूब ड्रामा हुआ था। बाद में पूर्व विधायक विजय को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल यह मामला न्यायालय में लंबित है।

बालिका गृह कांड : 22 अखबार चलाता था ब्रजेश ठाकुर

बालिका गृह कांड : कार्रवाई से कांपे ब्रजेश और मंजू वर्मा

Posted By: Mukul Kumar