-ऑनलाइन पढ़ाई में आ नहीं ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स का हो रहा सेक्सुअल हैरेसमेंट -ग‌र्ल्स स्टूडेंट के लिए सीबीएसई ने तैयार की हैंडबुक -ऑनलाइन पढ़ाई में साइबर बुलिंग यौन शोषण से बचने के लिए उपाए बताएगा सीबीएसई बोर्ड -9वीं से 12वीं क्लास तक ग‌र्ल्स स्टूडेंट के लिए तैयार की हैंडबुक GORAKHPUR: कोर

-ऑनलाइन पढ़ाई में आ नहीं ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स का हो रहा सेक्सुअल हैरेसमेंट

-ग‌र्ल्स स्टूडेंट के लिए सीबीएसई ने तैयार की हैंडबुक

-ऑनलाइन पढ़ाई में साइबर बुलिंग, यौन शोषण से बचने के लिए उपाए बताएगा सीबीएसई बोर्ड

-9वीं से 12वीं क्लास तक ग‌र्ल्स स्टूडेंट के लिए तैयार की हैंडबुक

GORAKHPUR: कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई तो इसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सबसे बेहतर आप्शन है। वहीं कई जगहों पर ऑनलाइन पढ़ाई में ग‌र्ल्स स्टूडेंट को दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में गोरखपुर के ग‌र्ल्स स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान ही अश्लील कमेंट डालने की कंप्लेन भी सामने आई थी। ऐसे केसेज रोकने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पहल की है। ऑनलाइन पढ़ाई में छात्राएं यौन शोषण और साइबर बुलिंग से बच सकें, इसके लिए बोर्ड ने हैंडबुक तैयार किया है। इसके माध्यम से उन्हें कई टिप्स दिए जा रहे हैं, इससे वो ऑनलाइन साइबर बुलिंग से बच सकेंगी।

ऑनलाइन क्लास में मिलेगी जानकारी

हैंडबुक की जानकारी सभी ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स तक पहुंचे, इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के दौरान इसकी जानकारी देने को कहा है। ये बता दें कि यह हैंडबुक विशेष तौर पर 9वीं से 12वीं तक की ग‌र्ल्स स्टूडेंट के लिए तैयार किया गया है। अभी ऑनलाइन पढ़ाई में साइबर बुलिंग, ऑनलाइन सेक्सुअल हैरेसमेंट आदि से ग‌र्ल्स की परेशानी बहुत बढ़ गई हैं। बोर्ड की टेली काउंसिलिंग के दौरान आए दिन ग‌र्ल्स इसकी कंप्लेन करती हैं। लॉकडाउन में ज्यादातर स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। लेकिन ब्वॉयज द्वारा परेशान करने से कई ग‌र्ल्स ने तंग आकर ऑनलाइन क्लास करना बंद भी कर दिया है।

ग‌र्ल्स को इस तरह के मिल रहे टिप्स

हैंडबुक में ग‌र्ल्स को डिजिटल एजुकेशन के अधिकार की जानकारी दी गयी है। किस तरह के इंफॉर्मेशन अपने दोस्तों से शेयर करें। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आपकी क्या स्वतंत्रता और जिम्मेदारी है। इसकी जानकारी दी जा रही है।

सुरक्षित रहने के टिप्स

अगर आपको कोई परेशान कर रहा है तो डिजिटल सिक्योरिटी के तहत आप कैसे सुरक्षित रहें। इसके लिए कई उपाय बताएं गए हैं। इसमें कुछ लेशन भी करवाया गया है जिससे सुरक्षित रहने की जानकारी अच्छे से मिल पाएगी।

कंप्लेन करने का तरीका

हैंडबुक के माध्यम से ग‌र्ल्स को बताया है कि ऑनलाइन यौन शोषण से परेशान हैं तो इसके लिए कानून भी बने हैं। इस कानून का इस्तेमाल ग‌र्ल्स कैसे करेंगी, इसके बारे में भी बताया गया है। कहां शिकायत करें। कैसे करें। ये पूरी जानकारी दी गयी है।

सीबीएसई स्कूल- 102

आईसीएसई स्कूल-18

कोट-

ऑनलाइन पढ़ाई में गोपनियता भंग होने का पूरा खतरा रहता है। इसी लिए मैंने एप पर्चेस कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई। बोर्ड द्वारा तैयार की गई हैंडबुक से ग‌र्ल्स स्टूडेंट को मदद मिलेगी।

अजय शाही, डाएरेक्टर, आरपीएम एकेडमी

Posted By: Inextlive