आजकल लड़कियां जितना सोशल मीडिया पर एक्‍टिव रहती हैं। जितने ज्‍यादा वे फ्रेंड बनाती है उतनी ही वही एलर्ट भी रहती है। वे अपनी फ्रेंड लिस्‍ट में कुछ खास किस्‍म के लड़कों को ही जगह देती हैं बाकियों को उनकी आदते देखने के बाद डिलीट या फिर ब्‍लॉक कर देती हैं। इसके पीछे वजह है कि उन्‍हें उस टाइप के लड़के पसंद नहीं आते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लड़कियों को किस टाइप के लड़के पसंद होते हैंतो पढ़ें यहां...


गुड मार्निंग गुड नाइट: कुछ लड़कों की आदत होती हैं कि वे लड़कियों के पसर्नल मैसेज बॉक्स में जाकर उन्हें गुड मार्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजते हैं। ऐसा लगता है कि वे सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि उसके बड़े ही क्लोज फ्रेंड हों। जबकि लड़कों की इन आदतों से लड़कियों को परेशानी होती हैं। जिससे वह ब्लॉक करने में देर नहीं करती हैं। बेवजह के नाम देना:फेसबुक, व्हाट्सऐप आदि में कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो लड़कियों से दोस्ती होते ही उन्हें क्यूट, एंजल, स्वीट हार्ट आदि नामों से पुकारने लगते हैं। वे उनका रियल नाम नहीं लेते हैं। जबकि लड़कियों को इन नामों की जगह अपना नाम सुनने में अच्छा लगता है। ऐसे में लड़कियां ऐसे में लड़कों को डिलीट कर देती हैं। शायरियां डॉयलागबाजी:
कुछ लड़कों को शायरी का शौक होता है। वे अपने इस शौक को सोशल मीडिया पर गर्ल्स के साथ दोस्ती में भी इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसी शायरियों को वह डबल मीनिंग में पेश करते हैं। जबकि लड़कियों को कई बार शायरियां और डॉयलागबाजी पकाऊ चीजें लगती हैं। जिससे वह मजबूरी में ऐसे लड़कों को अनफ्रेंड कर देती हैं। लेट नाइट पर हमदर्दी:


अक्सर फेसबुक और व्हाट्सऐप पर कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो लेट लाइट लड़की को ऑनलाइन देखकर मैसेज करते हैं। हमदर्द बन पूछने लगते हैं, नींद नहीं आ रही, क्या हुआ इतनी रात तक ऑन लाइन, जैसे जैसे सवाल। लड़कों की ये आदत लड़कियों को बिल्कुल रास नहीं आती हैं, क्योंकि  ये उनका निजी मामला है। बाथरूम सेल्फी पोस्ट: कई बार लड़के लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बाथरूम सेल्फी शेयर करते हैं। उन्हें लगता है कि वे कम कपड़ों में जैसे बनियान आदि में भी सेल्फी पोस्ट करेंगे तो उन्हें लोग पसंद करेंगे। लड़कियां फ्रेंड उनकी तारीफ करेंगी। जबकि ऐसे लड़के फ्रेंड लिस्ट में ज्यादा देर के लिए नहीं टिकते पाते हैं। फर्जी का टैग और शेयर: कुछ लड़कों की आदत होती है कि वे अपने पोस्ट को अक्सर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ टैग करते रहते हैं। इसके अलावा लड़कियों की पोस्ट को बेवजह शेयर भी करते रहते हैं। जबकि लड़कियों को उनकी ये आदते बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। जिससे वे मजबूरी में ऐसे लड़कों को अपनी फ्रेंड लिस्ट से ब्लॉक कर देती हैं।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Shweta Mishra