संडे रात कैलिफोर्निया सिटी के बेवर्ली हिल्टन होटल में 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में देसी गर्ल और मिस वर्ल्ड रह चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिंगर हसवेंड निक जोनास के साथ शामिल हुईं। उनके स्टाइलिश लुक और एंट्री से विदेशी मीडिया एक बार फिर चकाचौंध हो गया।

कानपुर। बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक माने जाने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने संडे को हुए 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया। इस मौके पर ये जोड़ी काफी स्टालिश अंदाज में नजर आई। दोनों की रेड कारपेट पर एंट्री काफी इंप्रेसिव रही और वे अट्रैक्शन का प्वाइंट बने नजर आये। प्रियंका ने इस मौके की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की हैं।

View this post on Instagram💗

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 5, 2020 at 9:13pm PST


जंच रही थी गुलाबी रंग में
इस ग्रैंड इवेंट के लिए प्रियंका ने गुलाबी रंग का सलेक्शन किया था। वे गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर प्लंगिंग नेकलाइन वाले गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने इस लुक के लिए उन्होने अपने हेयर वेव करके एक साइड में कर रखे थे। मिनिमल मेकअप के साथ डार्क रेड लिपिस्टिक के साथ डायमेंड नेकलेस और मैचिंग ईयरिंग्स के साथ उनका गेटअप कम्प्लीट हुआ।

View this post on Instagram#GoldenGlobes2020 💗 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 5, 2020 at 9:14pm PST


निक भी दिखे शानदार
इस अवसर पर निक जोनास भी फॉर्मल्स में उनके साथ काफी डैशिंग लग रहे थे। निक ने व्लैक कलर का डबल ब्रेस्ट का शानदार सूट कैरी किया था। दोनों एक दूसरे को परफेक्टली कांप्लीमेंट कर रहे थे। मीडिया ने दोनों को खासा अटेंशन दिया और अनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Posted By: Molly Seth