गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा गिरफ्तार हो गए है। उत्तर प्रदेश के बहराइच से इनकी गिरफ्तारी हुर्इ है।

कानपुर। देश के चर्चित गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा के फैंस के लिए गए बड़ी खबर है। वह आज उत्तर प्रदेश के बहराइच में गिरफ्तार हो गए है। जानवरों के शिकार के आरोप में सुबह लगभग नाै बजे उनकी गिरफ्तार हुई है। ज्योति रंधावा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में शिकार कर के लौटते समय खपरिया वन चौकी के पास गिरफ्तार किए गए हैं। रंधावा के पास से A .22 राइफल बरामद हुई हैं। ज्योति रंधावा इंटरनेशनल गोल्फ शूटर हैं।

अभिनेत्री चित्रांगदा के पूर्व पति
ज्योति रंधावा ने 1986 में राष्ट्रीय सब-जूनियर खिताब और 1993 में ‘ऑल इंडिया अमेचर चैंपियनशिप’ जीती थी। इसके बाद से वह गोल्फ के प्रोफेशनल खिलाड़ियों में गिने जाने लगे। खास बात तो यह है कि वह विश्व गोल्फ रैंकिंग में वह सबसे ज्यादा रैंकिंग पाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह बाॅलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा के पूर्व पति हैं। हालांकि अब ज्योति रंधावा और चित्रांगदा अलग-अलग रहते हैं।

 

 

Posted By: Shweta Mishra