बहुत से लोगों के कामों में आज भी रामायण टीवी शो की स्टार्टिंग के पहले की शंख ध्वनि और महाभारत के समय की आवाज गूंजती है और वो इसे देखने के समय के बारे में यंग जेनेरेशन से बाते करते हैं। अपनी फेमिली में पेरेंटस या दूसरे लोगों को इन धारावाहिकों के बारे में सुन वो पाढ़ी जो इन सोज को नहीं देख पाई कई बार चाहती है कि इन्हें देखे। कुछ ने तो जरूर इन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर खोजा होगा। ऐसे सभी लोगों के लिए खुशखबरी है कि प्रसार भारती देश में कोरोनावायरस के चलते हुए 21 दिन के लॉकडाउन में इन दोनो एपिक शोज को दोबारा टेलीकास्ट करने पर विचार कर रहा है।

नई दिल्ली (आईएएनएस)।प्रसार भारती देश के लोगों की बेहद मांग पर पाप्युलर टीवी सीरियल्स रामायण और महाभारत के राइट होल्डर्स के साथ बातचीत करके, देश में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान इन दोनों एपिक का पुन: प्रसारण करने के बारे में योजना बना रहा है।ये जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर के ट्विटर पर एनडीटीवी इंडिया के अखिलेश शर्मा के एक ट्वीट के जवाब में दी है। उन्होंने कहा कि हां वे संबंधित धारावाहिकों के प्रसारण अधिकार रखने वालों से इस बारे में बात कर रहे है।

Yes we are working on the same with the Rights Holders. Will update shortly. Stay tuned. https://t.co/2Jhjw2qD3s

— Shashi Shekhar (@shashidigital) March 25, 2020जल्दी मिलेगी जानकारी

अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर इस बारे में खुलासा करते हुए शेखर ने ये भी बताया कि वे जल्दी ही इस बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक करेंगे। रामायण और महाभारत के री टेलिकास्ट के बारे में बातें उस समय शुरू हुईं जब प्रधानमंत्री के लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर में रहते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर इन शौज की पाप्युलैरिटी के बारे में चर्चा करते हुए इन्हें फिर देशने की इच्छा जाहिर की।

खुद ही घरों में कैद हो जाते थे

लोगों ने सोशल मीडिया पर पीएम और मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को बताया कि जब नेशनल दूरदर्शन पर हर रविवार इन धारावाहिकों का टेलिकास्ट होता था तो पूरा देश अपने आप ही घरों में रहता था और सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। इन मैसेजेस में इस बात को ध्यान में रखते हुए रिक्वेस्ट की गई कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रोके रखने के लिए एक बार फिर दूरदर्शन और दूसरे दीवी चैनल्स पर इनके प्रसारण की व्यवस्था होनी चाहिए।

घर में रुकेंगे लोग

अनुरोध करने वालों का मानना है कि ये सीरियल लोगों को घर में रोकने के लिए मैग्नेट की तरह काम करेंगे। इसीलिए हर दिन रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण और बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत के कम से कम दो एपिसोड टेलिकास्ट होने चाहिए। कुछ यूजर्स का ये भी मानना है कि तनाव से भरे दौर में ये माइथलॉजिकल शोज स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करके लोगों को मानसिक शांति देंगे।

दो दशक से भी पहले आते थे ये शो

अब से लगभग दो दशक पहले टेलिकास्ट होने वाले इन शोज को बारे में लोगों के मन में क्रेज बना हुआ है जिन्होंने इनको देशा है वे इसे आज भी इनको अपना मोस्ट फेवरेट मानते हैं जबकि नई जेनरेशन के लोग इनके बारे में सुन कर बड़े हुए हैं और इन्हें देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने राम, दीपा चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण के रोल प्ले किए थे। 25 जनवरी 1987 को शुरू हुए रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को भी लोग आज तक नहीं भूले हैं। रामायण 31 जुलाई 1988 तक टेलिकास्ट किया गया था। वहीं महाभारत सीरियल में नितिश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण, रूपा गांगुली ने द्रौपदी, गजेंद्र चौहान ने युधिषि्ठर, प्रवीन कुमार ने भीम, अर्जुन ने अर्जुन, समीर और संजीव चैत्र ने नकुल सहदेव और पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का रोल किया था। ये शो 2 अक्टूबर 1988 से शुरू हुआ और 24 जून 1990 तक प्रसारित हुआ।

Posted By: Molly Seth