टोक्यो में ओलंपिक 2020 की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर ओलंपिक को और खास बना दिया है। इस बार का डूडल एक वीडियो गेम है जिसमें आप घर बैठे एक अलग रोमांच का आनंद ले सकते हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आज टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह से पहले, गूगल ने एक शानदार और एनिमेटेड डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स लॉन्च किया है। जिसके अंतर्गत सात मिनी-गेम हैं। इसमें आप दुनिया भर के यूजर्स के साथ ऑनलाइन मुकाबला खेल सकते हैं। इंटरैक्टिव डूडल यूजर्स को रियल टाइम ग्लोबल लीडरबोर्ड मिलेगी। जिसमें आप अपनी पोजीशन देख सकते हैं। गेम खेलने वाला एक फेमस कैरेक्टर 'लकी' है जो चार टीमों - ब्लू, रेड, येलो, ग्रीन - की ओर से गेम खेलता है।

सात तरह के गेम खेल सकते हैं
यह लकी कैरेक्टर सात खेलों में हिस्सा ले सकता है। जिसमें टेबल टेनिस, स्केटबोर्डिंग, तीरंदाजी, रग्बी, तैराकी, चढ़ाई और मैराथन शामिल हैं। डूडल चैंपियन आइलैंड गेम्स के लिए कटसीन एनिमेशन और पात्र टोक्यो स्थित एनीमेशन स्टूडियो द्वारा बनाए गए हैं। इस गेम को बनाने वालों का कहना है, "सबसे पहले, हमने देश भर की कहानियों और लोककथाओं की पहचान उन पात्रों के साथ की जिन्हें अत्यधिक मान्यता प्राप्त है। इसके बाद, हमने उन लोककथाओं और पात्रों को खेल में शामिल प्रत्येक खेल आयोजन के साथ जोड़ा।"

Welcome to the Doodle Champion Island Games!
In this interactive #GoogleDoodle, join calico (c)athlete Lucky as she explores a 🌎 filled with sports, legendary opponents, and daring side quests.
Are you feline Lucky? 😸 The epic adventure starts now → https://t.co/vwQJuO8FjM pic.twitter.com/3cVHjFbNpG

— Google Doodles (@GoogleDoodles) July 23, 2021

काफी खास है ये वीडियो गेम
क्रिएटर्स का कहना है, "हमें उम्मीद है कि लोग खेल का आनंद लेंगे और इसे अंत तक बनाए रखेंगे! ' बता दें ये वीडियो गेम आपको पुराने मारियो गेम की याद दिलाएगा, इसे कुछ उसी तरह से डिजाइन किया गया है। इस गेम को यूजर्स फोन या लैपटाॅप पर खेल सकते हैं। वीडियो गेम की शुरुआत 'लकी' के साथ होती है जो समुद्र के रास्ते खेल आयोजन तक आती है और फिर यहां उसकी यात्रा शुरु होती है।

आज से शुरु ओलंपिक
कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए टाले जाने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 आज से शुरू हो गया है। जापान में खेलों को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं है क्योंकि देश ने महामारी के कारण दर्शकों को कार्यक्रम स्थल से प्रतिबंधित कर दिया है। हर चार साल में आयोजित होने वाले खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 120 से अधिक एथलीटों द्वारा किया जा रहा है - जिसमें अधिकारियों, कोचों, सहायक कर्मचारियों और वैकल्पिक एथलीटों सहित कुल मिलाकर 228 लोग शामिल हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari