कल से भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्‍ट मैच शुरू हो रहा है लेकिन उससे पहले आज का दिन भी बेहद खास है। आखिर आज टेस्‍ट क्रिकेट का बर्थडे जो है। आज से यह 140 साल का हो गया है। इस खास दिन पर गूगल ने भी डूडल बनाया है। आज ही के दिन 15 मार्च 1877 में पहला टेस्‍ट क्रिकेट मैच खेला गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि यह पहला मैच किन देशों के बीच खेला गया था। इसके अलावा आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में 10 टीमें आज कौन सी हैं तो जाननें के लिए यहां पढ़ें...

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में:
जी हां कल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले आज टेस्ट क्रिकेट मैच का बर्थडे हैं। इस खास दिन पर गूगल भी डूडल मना रहा है। 15 मार्च 1877 में क्रिकेट की दुनिया का पहला टेस्ट क्रिकेट खेला गया था। यह मैच 19 मार्च तक खेला गया था। यह इस पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने पहली बार उतरी थीं। इसका शुभारंभ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था।

45 रनों से हरा दिया:
चार्ल्स बैनरमेन का बल्ला नहीं चल पाया। वहीं इस दौरान इंग्लैंड को दूसरी पारी में 153 रन बनाने थे लेकिन यह टीम इस बार भी कुछ खास नहीं कर पाई थी। पूरी टीम 108 रन बनाकर आउट हो गई। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों से हरा दिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बैनरमैन टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। जबकि इंग्लैंड के अल्फ़्रेड शॉ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली गेंद डालने के लिए जाने गए।
13 फरवरी 2017 को:
वहीं इस पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज एलन हिल ने चौथे ओवर में पहला विकेट लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नैट थॉमसन को बोल्ड किया था। इस समय नैट थॉमसन महज एक रन ही बना पाए थे। इसके अलावा आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होती हैं। इसमें 10 टीमों के टेस्ट क्रिकेट खेलने के हिसाब से उन्हें रेटिंग दी जाती है। हाल ही में 13 फरवरी 2017 के ऑकंडों के अनुसार इसमें भारत पहले नंबर पर है।

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप
रैंक      टीम                    मैचेस     अंक     रेटिंग
1      भारत                    36     4,338     121
2      ऑस्ट्रेलिया               44     4,797     109
3      दक्षिण अफ़्रीका           33     3,528     107
4      इंग्लैण्ड                  50     5,071     101
5      न्यूज़ीलैंड                41     4,011     98
6      पाकिस्तान               36     3,494     97
7      श्रीलंका                  39     3,578      92
8      वेस्ट इंडीज              30     2,077      69
9      बांग्लादेश                19     1,168      61
10     जिम्बाब्वे               10     48           5
कौन तोड़ेगा IPL में सर्वाधिक छक्कों का गेल का रिकॉर्ड, ये रहे टॉप 10 खिलाड़ी

जब क्रिकेट के मैदान पर बने किस से लेकर हैट्रिक लेने तक ये 10 अनोखे रिकॉर्ड, आप भी पढ़ें

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra