भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में गूगल ने विशेष डूडल अपने होम पेज पर लगाया है जिसे गूगल 4 डूडल प्रतियोगिता के विजेता ने बनया है। इस बार की प्रतियोगिता का विषय था Create Something for India।

बाल दिवस को समर्पित डूडल
बाल दिवस पर आधारित गूगल की गूगल 4 डूडल प्रतियोगिता 2015  में क्रिएट समथिंग फॉर इंडिया के दौरान बनाया गया डूडल शनिवार को गूगल के होम पेज पर लगाया गया है। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
 
पूरे देश में से प्रतियोगियों ने भाग लिया
बाल दिवस पर गूगल की प्रतियोगिता 2015 क्रिएट समथिंग फॉर इंडिया विषय पर आधरित 'गूगल 4 डूडल' के विजेता प्रतियोगी की कलाकृति गूगल के होम पेज पर लगायी गयी। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के छात्र एवं छात्रों को आमंत्रित किया था। यह प्रतियोगिता तीन समूहों ग्रुप-1, ग्रुप-2 और ग्रुप-3 में विभाजित की गयी थी। 

आंध्र के पी कार्तिक बने विजेता
प्रतियोगिता के 12 फाइनिलिस्ट्स में से ग्रुप-1 के आंध्र प्रदेश के पी कार्तिक को विजेता घोषित किया गया था और उसी डूडल को आज गूगल इंडिया के मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित किया गया है। कार्तिक के डूडल में एक ऐसी मैजिक मशीन की कल्पना है जो वातावारण के लिए सबसे खतरनाक प्लास्टिक को ग्रीन में बदल सकेगी और प्रकृति मां की रक्षा हो सकेगी। दूसरे नंबर आने वाली विजेता हैं ग्रुप-2 की आंध्र प्रदेश के ही एक स्कूल की पी रामया जिन्होंने ग्रीन सिटी ड्रीम सिटी नाम से डूडल बनाया था। जबकि तीसरा नंबर था ग्रुप-3 की नई दिल्ली के स्कूल की छात्रा असिता शर्मा का जिन्होंने ऐसे रोबट्स की कल्पना की है जो भारत को एक बेहतरीन स्थान बनाने में मदद करेंगे।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Molly Seth