Google Most Searched Topic : साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों का अधिकांश समय घर पर बीता है। ऐसे में इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा पनीर से लेकर जलेेबी और सैनिटाइजर बनाने का तरीका सर्च किया। इस बात का खुलासा गूगल ने Google Search List 2020 लिस्ट जारी करके किया है।

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। साल 2020 खत्म होने वाला है। इस साल लोगों ने कोरोना वायरस जैसी महामारी और उससे बचने के लिए लाॅकडाउन जैसे सख्त टाइम पीरियड को जिया है। लाॅकडाउन के समय लोगों ने वर्क फ्रॉम होम पाॅलिसी के तहत घरों से काम किया है। ऐसे में घर पर रहने और लाॅकडाउन पीरियड में कुछ नया करने के चलते लोगों ने अच्छी-अच्छी खाने पीने की चीजे बनाने के तरीके सर्च किए। गूगल सर्च लिस्ट 2020 के मुताबिक लोगों ने सबसे ज्यादा पनीर, इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके, काॅफी, पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक, जलेबी कैसे बनाए जैसे टाॅपिक सर्च किए हैं।

पनीर कैसे बनाएं
गूगल सर्च लिस्ट 2020 के मुताबिक इस साल How To में सबसे ज्यादा पनीर बनाने का तरीका सर्च किया गया है क्योंकि लाॅकडाउन की वजह से लोगों को पनीर मिलना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा वायरस के डर से भी लोग घर पर साफ और हेल्दी पनीर बनाना प्रिफर कर रहे थे।

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं
इम्यूनिटी का रोल बहुत बड़ा है। कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का भी मजबूत होना बहुत जरूरी है। डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि जहां तक संभव हो इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं। ऐसे में लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके खूब सर्च किए।

दाल गोना कैसे बनाएं
दाल गोना काॅफी भी खूब सर्च की गई है। यह गूगल सर्च लिस्ट 2020 में तीसरे नंबर पर है। लाॅकडाउन पीरियड में लोगों ने इसे घर पर बनाने का तरीका सर्च किया। दाल गोना काॅफी साउथ कोरिया की मशहूर कॉफी है। यह बराबर मात्रा में शक्कर, इंस्टैंट कॉफी पाउडर और गर्म पानी से बनती है।

कोरोना वायरस को कैसे रोका जाए
साल 2020 में कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपा है। इस वायरस को फैलने से रोकने और इससे बचने के लिए काफी प्रयास किए गए। ऐसे में गूगल सर्च लिस्ट 2020 के मुताबिक इस साल लोगों ने यह काफी सर्च किया कि कोरोना वायरस को कैसे रोका जाए।

ई पास कैसे अप्लाई करें
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में कई महीने तक लाॅकडाउन लगा रहा और लोगों के घर से बाहर निकलने पर बैन रहा। इस दाैरान जिन लोगों को किसी कारण से ट्रैवल करना था तो उनके पास ई पास होना जरूरी था। ऐसे में लोगों ने ई पास कैसे अप्लाई करें इस साल खूब सर्च किया।
जलेबी कैसे बनाएं
कोरोना वायरस के दाैर में लगे लाॅकडाउन के चलते घर पर रहने के दाैरान लाेगाें ने क्रिस्पी क्रंची और रसदार जलेबी को मिस करने के बजाय उसे घर पर ही बनाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने गूगल सर्च की मदद ली। जलेबी कैसे बनाए गूगल सर्च लिस्ट 2020 में नाैवें नंबर पर बना है।

घर पर केक कैसे बनाएं
साल 2020 में लाॅकडाउन की वजह से बाजार भी रहे। इस दाैरान बर्थडे व एनिवर्सरी जैसे प्रोग्राम में केक मिलना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा लाेग कोरोना की वजह से खरीदने से भी डर रहे थे। ऐसे में लोगों ने घर पर केक कैसे बनाएं सर्च कर घर पर ही केक बनाना प्रिफर किया।
Shubh Vivah Muhurat 2021: शहनाई पर लगी लगाम, नए साल में मुहूर्त कम होने से करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानें 2021 के विवाह मुहूर्त
Google Year in Search 2020: इस साल Coronavirus से लेकर Binod तक, गूगल पर छाए रहे ये 10 टाॅपिक
Hindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब है कौन सा त्‍योहार, देखें जनवरी की पूरी लिस्‍ट
Google Year In Search 2020: पनीर-जलेबी से लेकर सैनिटाइजर तक, इस साल भारतीयों ने गूगल पर खोजे ये 10 आइटम बनाने के तरीके
Bank Holidays in 2021: नए साल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरे साल का हॉलीडे कैलेंडर
Source : https://trends.google.com/trends/yis/2020/IN/

Posted By: Shweta Mishra