Google Year in Search 2020 गूगल ने साल 2020 के अंत में इस साल की मोस्ट सर्च लिस्ट अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से जारी है। ऐसे में इस साल What Is कैटेगरी में इंडिया में ये 10 टाॅपिक काफी ज्यादा सर्च किए गए हैं...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Google Year in Search 2020 गूगल इंडिया ने इस साल मोस्ट सर्च की लिस्ट जारी की है। Google Trends के मुताबिक इस साल व्हाट इज कोरोना वायरस काफी ज्यादा सर्च हुआ। यह देश ही नहीं दुनिया में भी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग रहा। इसके बाद व्हाट बिनोद, व्हाट इज कोविड-19, व्हाट इज प्जामा थेरेपी काफी ज्यादा सर्च हुआ। What is coronavirusसाल 2020 में कोरोना वायरस महामारी का कहर भारत समेत दुनिया के कई देशों में रहा। इस दाैरान लोगों ने भारत में लोगों ने गूगल से इसकी बारे में और इससे जुड़ी बहुत सी बातें जानने की कोशिश की। कोरोना काल में लोगों ने व्हाट इज कोरोना वायरस सबसे ज्यादा सर्च किया है। What is binod


कोरोना वायरस से भी ज्यादा इस साल गूगल में जो सर्च किया गया है वह है व्हाट इज बिनोद। इस साल Why indian comment section is garbage टाइटल से एक वीडियो आया था। इसमें बताया गया था कि कैसे लोग कमेंट्स सेक्शन में कुछ भी लिख आते हैं। इसमें एक यूजर बिनोद थारू का कमेंट दिखाया गया, जिसने कमेंट में अपना ही नाम Binod लिख दिया था। इसके बाद यह काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे सर्च किया। What is plasma therapy

कोरोना वायरस के कहर के बीच संक्रमित मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरैपी ने एक नई उम्मीद जगाई थी। बड़े लेवल पर इसके ट्रायल किए जाने की खबरे आने के बाद लोगों ने इसके बारे में जानने की काेशिश की। लोगों ने गूगल पर व्हाट इज प्लाज्मा थेरैपी काफी ज्यादा सर्च किया। What is solar eclipseसाल 2020 में 6 चंद्र-सूर्य ग्रहण पड़े है। इस दाैरान सबसे ज्यादा लोगों ने व्हाट इज सोलर एक्लिप्स यानी कि सूर्य ग्रहण सर्च किया। जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो कुछ समय के लिए चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब ढक जाता है। इस टाइम पीरियड को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। What is NRCएनआरसी का मतलब राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर होता है। इस साल देश में एनआरसी को लेकर काफी हंगामा हुआ था। असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इसको लेकर हिसंक प्रदर्शन हुए। इस दाैरान लोगों ने व्हाट इज एनआर सी काफी ज्यादा सर्च किया आखिर ये क्या है। What is hantavirus

दुनिया भर में जिस समय कोरोना वायरस का कहर था उस बीच अचानक से हंता वायरस के आगमन ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी थी। हंतावायरस से चीन के युनान प्रांत में आज एक व्‍यक्ति की मौत होने की भी खबर आई थी। इसके बाद लोगों ने व्हाट इज हंता वायरस खूब सर्च किया। What is nepotismबाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की माैत के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने नेपोटिज्म यानी कि भाई-भतीजावाद का मुद्दा उठाया था। इसके बाद कई अन्य सेलेब्स ने भी बाॅलीवुड और नेपाेटिज्म काे लेकर बयान बाजी की थी। ऐसे में फिर बड़ी संख्या में लोगों ने व्हाट इज नेपोटिज्म सर्च किया। Google Year in Search 2020: रिया चक्रवर्ती से लेकर किम जोंग उन तक गूगल सर्च में छाए रहे ये 10 लोग

Shubh Vivah Muhurat 2021: शहनाई पर लगी लगाम, नए साल में मुहूर्त कम होने से करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानें 2021 के विवाह मुहूर्तGoogle Year in Search 2020: इस साल Coronavirus से लेकर Binod तक, गूगल पर छाए रहे ये 10 टाॅपिकHindu Festival Calendar 2021: नए साल में कब है कौन सा त्‍योहार, देखें जनवरी की पूरी लिस्‍टGoogle Year In Search 2020: पनीर-जलेबी से लेकर सैनिटाइजर तक, इस साल भारतीयों ने गूगल पर खोजे ये 10 आइटम बनाने
Bank Holidays in 2021: नए साल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरे साल का हॉलीडे कैलेंडरSource : https://trends.google.com/trends/yis/2020/IN/

Posted By: Shweta Mishra