GORAKHPUR: स्मार्ट सिटी की दिशा में नगर निगम ने नई कवायद की है। निगम डेढ़ करोड़ की लागत से वार्डो में नाला निर्माण के साथ रामगढ़ताल के पास टूरिस्ट के लिए शौचालय का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए बजट भी मिल चुका है। बजट मिलते ही निगम ने निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी है।

शहर के अलहदादपुर और रुस्तमपुर में जल निकासी के लिए नगर निगम ने नाला बनवाने का निर्णय लिया है। वहीं डॉ। बागची के सामने संपवेल लगाने का भी काम शुरू होने जा रहा है। वहीं जिस एरिया में नाली नहीं हैं वहां पर पतली नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा के पास टूरिस्ट्स के लिए दस सीटेड आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। इसके निर्माण के लिए निगम ने निर्माण विभाग को क्भ्8.ख्फ् लाख रुपए दिए हैं।

कार्य का नाम लागत

संपवेल लगाने का कार्य भ्ख्.ब्फ् लाख

आरसीसी नाले का निर्माण फ्9.9क् लाख

सड़क के किनारे पतली नाली का निर्माण क्0.9म् लाख

रामगढ़ताल के पास सैलानियों के लिए शौचालय का निर्माण भ्ब्.9फ् लाख

वर्जन

निर्माण कार्य के लिए बजट मिल चुका है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द इलाके में काम शुरू कर दिया जाएगा।

सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर नगर निगम

Posted By: Inextlive