अलग-अलग मुकदमों के 38 वांछित अरेस्ट
दहेज हत्या, जालसाजी, दुष्कर्म सहित कई अन्य आरोपों में चल रहे थे फरार
GORAKHPUR: जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मुकदमों में फरार चल रहे 38 वांछितों को अरेस्ट किया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। इनमें से कुछ दहेज हत्या, जालसाजी, दुष्कर्म, अपहरण जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे थे।जानकारी के अनुसार कैंट पुलिस ने बुधवार को किशोर का अपहरण कर दुष्कर्म करने व पाक्सो एक्ट के आरोपी खजनी के गंगा नगर निवासी मधुसूदन यादव को अरेस्ट किया। मधुसूदन के खिलाफ इलाके की एक महिला ने तीन माह पहले अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने में व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। तभी से वह फरार था। वहीं कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोपी खजनी के रपतानारा निवासी गिरजा प्रसाद को अरेस्ट किया। उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। इसी क्रम में पुलिस ने महराजगंज के फरेंदा निवासी दीनदयाल पांडेय को अरेस्ट किया। उसके पास से पुलिस ने जंगल से चोरी की गई लकड़ी व पिकअप बरामद किया। वन विभाग की ओर से मंगलवार को दीनदयाल सहित फरेंदा के ही दो अन्य के खिलाफ लकड़ी चोरी का केस दर्ज कराया गया था। वहीं कैंपियरगंज पुलिस ने अपहरण व धमकी के आरोपी चिलुआताल के उत्तरा सूत निवासी शशि को अरेस्ट किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अगवा किए गए एक को मुक्त कराया। इलाके के एक गांव की महिला ने एक सप्ताह पूर्व अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने दहेज हत्या के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चाड़ी निवासी मोनू राय व बिमटी निवासी शुभावती देवी को अरेस्ट किया। फरवरी व मार्च महीने में चाड़ी व बिमटी गांव में दो विवाहिताओं की मौत हुई थी। जिसमें विवाहिताओं के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न आदि आरोपों में केस दर्ज कराया था। इसके अलावा पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पहुंचाया और 18 मुकदमों में 28 लोगों को शांतिभंग में चालान किया।