- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की न्यूज पर हुआ इम्पैक्ट

- रेलवे स्टेशन रोड पर अश्लील हरकत करने वालों की तलाश

GORAKHPUR: रेलवे स्टेशन रोड पर रिक्शा सवार महिलाओं की हरकतों पर लगाम कसने के लिए पुलिस हरकत में आई है। शनिवार की शाम अभियान चलाकर पुलिस ने नाजायज काम करने वाली महिलाओं को खदेड़ दिया। शाम छह बजे से लेकर रात के आठ बजे तक पुलिस की टीम सक्रिय रही। एसपी सिटी ने बताया कि रोजाना अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। किसी तरह की हरकत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। रेलवे स्टेशन रोड पर रात में रिक्शा सवार महिलाएं सक्रिय होकर राहगीरों को फंसाती हैं। उनको बसों के पीछे ले जाकर अश्लील हरकतें करती हैं। हाल के दिनों में ऐसे मामले बढ़ने की शिकायत दैनिक जागरण आई नेक्स्ट को मिली। इस पर रिपोर्टर ने जब स्टिंग किया तो सामने आया कि रेलवे स्टेशन रोड धीरे-धीरे रेड लाइट एरिया बनता जा रहा है। शनिवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। रेलवे कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों ने अभियान शुरू किया। शाम छह बजे से लेकर रात के आठ बजे तक पुलिस रिक्शा सवार महिलाओं को खदेड़ने में जुटी रही। इससे गलत काम करने वाली महिलाओं में हड़कंप मचा रहा। एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ ने बताया कि इस मामले में निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का अभियान रोजाना चलेगा ताकि इस तरह की हरकतों पर शिकंजा कसा जा सके।

Posted By: Inextlive