-गार्ड की तलाश में लगी पुलिस की दो टीम

-युवक की हालत में नहीं हो रहा ज्यादा सुधार

GORAKHPUR: गोरखनाथ एरिया के इंडस्ट्रियालिस्ट चंद प्रकाश अग्रवाल उर्फ चंदू के आवास की बाउंड्री के अंदर ताकझांक कर रहे युवक को गोली मारने वाले गार्ड की तलाश नहीं हो सकी है। पुलिस की दो टीम उसका सुराग नहीं लगा पा रही हैं। गार्ड पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द गार्ड को अरेस्ट कर लिया जाएगा। उसकी लोकेशन मिल गई है। उधर, हास्पिटल में एडमिट युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ है। कई अस्पताल का चक्कर काटने के बाद वह एक जगह स्थित हो सका है।

घायल की हालत नहीं हो रहा सुधार

गोरखनाथ एरिया के विकास नगर में उद्योगपति, गैलेंट सरिया के ऑनर चंद्र प्रकाश अग्रवाल का मकान के पास खाली मैदान में मोहल्ले के लड़के क्रिकेट खेलते हैं। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक गेंद उनके अहाते में चली गई। जप्ती टोला का अरविंद गेंद खोजने के लिए बाउंड्री पर चढ़ा। तभी सुरक्षा गार्ड ने गोली दाग दी। आंख और सीने में छर्रा लगने से अरविंद घायल हो गया। पब्लिक की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। अरविंद के पिता संतराज ने गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उद्योगपति के ललकारने पर गार्ड ने गोली दागी जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अरविंद का उपचार लखनऊ में चल रहा है। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है।

गार्ड की पत्‍‌नी को उठाया, जल्द हो जाएगी गिरफ्तारी

आरोपित गार्ड की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई है। लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पा रहा है। गार्ड की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने उसकी पत्‍‌नी को हिरासत में लिया है। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही गार्ड भी पकड़ लिया जाएगा। हालांकि गार्ड की गिरफ्तारी में लापरवाही से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

आरोपित गार्ड की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस टीम को उसका सुराग मिला है।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive